फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कांग्रेस ने उपचुनाव को लेकर कसी कमर, सभी दस जिलों में तैनात होंगे प्रभारी, गठबंधन पर रुख किया साफ

Sun, 04 Aug 2024 01:16 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

By-elections in UP: यूपी में 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी कमर कस ली है। चुनाव के लिए सभी दस जिलों में प्रभारी तैनात किए गए हैं। पार्टी ने गठबंधन पर भी अपना रुख साफ किया है। 
 
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में अजय राय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने भी तैयारी तेज कर दी है। फिलहाल पार्टी सपा के साथ गठबंधन में उपचुनाव लड़ेगी। इससे पहले तैयारियों को गति देने के लिए सभी दस जिलों में प्रभारी तैनात किए जाएंगे। दूसरी तरफ लोगों को पार्टी से जोड़ने और उनको जागृत करने के लिए प्रदेश भर में प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारी अलग-अलग रात्रि प्रवास करेंगे। अगले दिन सुबह प्रभात फेरी भी निकालेंगे।

विज्ञापन

यह निर्णय शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक में हुआ। 

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह आप सभी की कड़ी मेहनत का नतीजा है। लेकिन, हमें रुकना नहीं है, बल्कि इससे कहीं ज्यादा और मेहनत करके प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में इंडिया गठबंधन को जिताना है। उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव हमारे लिए प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव का आधार बनेगा। इसलिए हम सभी को पूरी मेहनत के साथ अभी से तैयारियों में लगना है।

अजय राय ने संगठन को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने प्रभारी सचिवों को उनके प्रभार क्षेत्र में अनिवार्य रूप से जाकर काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला, शहर कमेटियों के भौतिक सत्यापन के लिए जिला कमेटी की बैठकों में प्रभारी महासचिवों, सचिवों को अवश्य उपस्थित रहने को कहा। साथ ही जिलों में फ्रंटल संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों के चेयरमैनों के साथ बैठक कर फ्रंटल संगठनों, विभागों व प्रकोष्ठों की जिला, शहर कमेटी की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। बैठक में पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, शिव पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, विश्वविजय सिंह, मकसूद खान, शरद मिश्रा, विवेकानंद पाठक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

हर पदाधिकारी की जिम्मेदारी तय होगी

प्रदेश अध्यक्ष ने जिलों और शहरों में हर पदाधिकारी की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय की। इसके अन्तर्गत न्यूनतम पांच उपाध्यक्ष नियुक्त करते हुए उनके कार्य निर्धारित किए तथा हर विधानसभा पर महासचिव प्रभारी, प्रत्येक ब्लॉक पर सचिव प्रभारी बनाने को कहा। इसी तरह शहरी क्षेत्र में बड़े पांच वार्डों पर महासचिव, हर बड़े दो वार्ड पर सचिव बनाने साथ ही हर माह जिला, शहर कांग्रेस कमेटियों को समीक्षा रिपोर्ट देने को कहा। इस अवसर पर अजय राय ने नवनिर्वाचित सांसद तनुज पुनिया तथा राकेश राठौर का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें