फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में कांग्रेस का नया प्रयोग: लोकसभा चुनाव में मैदान में उतरेंगे पूर्व सांसद और पूर्व विधायक

Tue, 20 Jun 2023 09:32 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ व पूर्व विधायक व सांसदों से चर्चा कर लोकसभा चुनाव 2024 की रणनीति पर चर्चा की। वरिष्ठ नेताओं ने अपने अनुभव बांटे और खुलकर अपने विचार रखे।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक का दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने लंबे अर्से बाद नया प्रयोग किया। सभी पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों और अन्य वरिष्ठ नेताओं को पार्टी कार्यालय बुलाया गया। लोकसभा चुनाव को लेकर उनकी राय के आधार पर सियासी रणनीति तैयार की गई। वरिष्ठ नेताओं ने भी विधानसभा क्षेत्रवार सक्रिय भूमिका निभाने का आश्वासन दिया है। तय किया गया कि हर विभाग और प्रकोष्ठ से एक-एक व्यक्ति को लेकर बूथ कमेटी बनाई जाएगी। हर बूथ कमेटी में 25 सक्रिय कार्यकर्ताओं रहेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश मुख्यालय पहुंचे वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव जीतने के गुर सीखाए। खुद के चुनाव के दौरान आई समस्याओं का निपटारा करने में कौन सी तरकीब अपनाई, इसके बारे में बताया। सचेत भी किया कि अब दौर बदल गया है। ऐसे में युवाओं पर ज्यादा भरोसा रखना होगा। सोशल मीडिया पर चलने वाले दुष्प्रचार की काट ढूंढनी होगी। जनता को वास्तविक स्थिति बताया जाएगा। उनका खोया हुआ विश्वास हासिल करना होगा।

ये भी पढ़ें - 53 हजार सिपाहियों की होगी सीधी भर्ती, यूपी पुलिस के इतिहास में सबसे बड़ा नियुक्ति अभियान
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हारी सीटों पर भाजपा के लिए चुनावी जमीन तैयार करेंगे विस्तारक, हर महीने प्रदेश मुख्यालय को देंगे फीडबैक
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के आधार पर संगठन को सक्रिय कर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराया जाएगा।

कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’, प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी व नकुल दुबे ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के अनुभव से संगठन को ताकत मिलेगी। इस दौरान पूर्व सांसद जफर अली नकवी, कमल किशोर, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, भगवती प्रसाद चौधरी आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें