फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Congress: यूपी कांग्रेस कमेटी में राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर सहमति, प्रस्ताव पास

Mon, 19 Sep 2022 03:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा की और इस पर सहमति दे दी है। राहुल गांधी इस समय भारत जोड़ो यात्रा पर हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए यूपी में हुई कांग्रेस कमेटी की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। बैठक में राहुल गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव को सहमति दे दी गई है।
विज्ञापन


इस समय सोनिया गांधी पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष हैं। वह स्वास्थ्य कारणों से अधिक सक्रिय नहीं हैं। वहीं, राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी व वरिष्ठ नेताओं ने सर्वसम्मति से एक सुर में प्रस्ताव पारित किया और राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने पर सहमति दे दी। अब तक पांच राज्यों ने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव पास किया है। 




17 अक्तूबर को होगा चुनाव 
कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 17 अक्तूबर को होगा। कार्यक्रम के तहत नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अक्तूबर है। चुनाव 17 अक्टूबर को होगा और परिणाम 19 अक्तूबर को आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें