हिरासत में लिए गए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व मौजूद अन्य कांग्रेस नेता।
- फोटो : amar ujala
बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट तहसील में अवैध अतिक्रमण हटाए जाने के मामले को लेकर मौके पर जा रहे हैं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को हाईवे पर चौपुला के पास पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस मामले में वह पूर्व सांसद पीएल पुनिया के शहर स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता में करने वाले थे।
उनके रामसनेहीघाट जाने को लेकर लखनऊ बॉर्डर पर सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात था पर वह चकमा देकर दूसरे रास्ते से सागर कॉलेज के सामने चौपुला पर पहुंच गए जहां मौजूद सीओ सीमा यादव ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
सीओ ने बताया कि कानून व्यवस्था के मद्देनजर वहां जाने पर रोक लगाई गई है। इसके अलावा, समाजवादी पार्टी के 9 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने इसी मामले को लेकर बृहस्पतिवार को डीएम डॉक्टर आदर्श सिंह को ज्ञापन देते हुए मामले में जांच करवा कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
सपा प्रतिनिधि मंडल में विधायक सुरेश यादव, एमएलसी राजू यादव, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, पूर्व सांसद रामसागर रावत जिला अध्यक्ष अयाज अहमद आदि नेता शामिल रहे।