फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शीतलहर की चपेट में कानपुर, अयोध्या सहित ये जिले, इन इलाकों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी

Sat, 13 Dec 2025 08:28 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सर्दी के साथ कोहरे का प्रकोप भी बढ़ेगा। 
विज्ञापन
यूपी में कोहरा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार की सुबह राजधानी लखनऊ सहित यूपी के कई जिलों में कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई।  उत्तर प्रदेश में बदले हुए माैसम और ठंड के बीच सुबह शाम कोहरे का प्रकोप जारी है। माैसम विभाग की ओर से शनिवार के लिए तराई इलाकों के 19 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को तराई के बरेली, कुशीनगर, गोरखपुर, अयोध्या में दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। 6.4 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ कानपुर शहर सबसे ठंडा रहा। वहीं मुजफ्फरनगर में 6.8 डिग्री और अयोध्या में 7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा दर्ज हुआ।

विज्ञापन


नया पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय 

आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कि प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके असर से अगले तीन दिनों तक प्रदेश के तराई समेत ज्यादातर इलाकों में कोहरे का प्रकोप रहेगा। साथ ही प्रदेश भर में रात के पारे में तीन से चार डिग्री की बढ़त की संभावना है।

यहां है घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बरेली, पीलीभीत व आसपास के इलाकों में।
विज्ञापन

यहां है कोहरे का येलो अलर्ट

जौनपुर, गाजीपुर, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें