फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में खत्म हुआ शीतलहर और विक्षोभ का असर, मंगलवार से बढ़ना शुरू हो जाएगा तापमान; पूर्वानुमान जारी

Sat, 07 Feb 2026 06:39 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में मौसम अब बदल रहा है। विक्षोभ की वजह से हुई बरसात के बाद अब मौसम तेजी से सामान्य हो रहा है। 
विज्ञापन
लखनऊ में मौसम शनिवार को बिल्कुल साफ रहा।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को भी तेज हवाएं चलीं। पछुआ हवा के असर के चलते तेज धूप के बावजूद नरमी महसूस की गई। सुबह और शाम को गलन में कमी महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी तेज हवा चलने की संभावना है। दो दिन बाद मंगलवार से तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी के आसार जताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में कोहरे का असर लगभग खत्म हो चुका है। शनिवार सुबह केवल कुशीनगर और बहराइच में ही कोहरे का असर देखा गया। उन्होंने बताया कि आगे दो-तीन दिन तक कोई सक्रिय मौसम तंत्र न होने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। 

हालांकि रविवार को भी तेज हवा चलने के आसार हैं। 25 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलने की संभावना व्यक्त की जा रही है। मौसम आमतौर पर शुष्क रहने के आसार हैं। धूप भी खिली रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों तक मौसम संबंधी किसी प्रकार की कोई चेतावनी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें