मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश पूरे देश में सबसे बड़ा आबादी वाला राज्य है। ऐसे में आधी आबादी के लिए विशेष प्रयास होने चाहिये। मिशन शक्ति के चौथे चरण के तहत रैली का शुभारंभ इसे ही दर्शाता है। 15 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में महिलाओं को जागरूक करने के साथ उनकी समस्याओं के समाधान के विभिन्न कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसके साथ ही महिला और बेटी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले से सख्ती से निपटा जाएगा। इसको लेकर सख्त आदेश दिए गए हैं क्योंकि सरकार पहले ही लोगों को सुधरने का काफी समय दे चुकी है।
वहीं ऐसे लोगों से सख्त से निपटने के लिए थाना स्तर पर कार्रवाई का रिकॉर्ड भी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। अंत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेशवासियों को मिशन शक्ति के चौथे चरण के शुभारंभ की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी विजय कुमार, विशेष पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन नीरा रावत, अपर पुलिस महानिदेशक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन पद्मजा चौहान आदि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने एक्स पर दी मिशन शक्ति के चौथे चरण की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति के चौथे चरण के शुभारंभ से पहले प्रदेशवासियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिये पूरे अभियान के प्रति अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि मातृ शक्ति के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति के चतुथे चरण का आज शुभारंभ हो रहा है। इस पूरे अभियान के प्रति मेरी शुभकामनाएं।