फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सीएम योगी ने फिर से शुरू किया 'जनता दर्शन' कार्यक्रम, चुनाव की घोषणा के बाद से बंद था यह आयोजन

Thu, 06 Jun 2024 01:39 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Janata Darshan: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज से फिर से जनता दर्शन कार्यक्रम शुरू कर दिया है। चुनाव की वजह से यह कार्यक्रम बीते दो माह से बंद था।
विज्ञापन
सीएम योगी जनता दर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर से जनता दर्शन कार्यक्रम शुरू कर दिया है। चुनाव की घोषणा के बाद यह कार्यक्रम बंद कर दिया गया था। गुरुवार से यह कार्यक्रम फिर से शुरू हो गया है। पूरे प्रदेश से आए लोगों से सीएम ने समस्याएं जानी। मालूम हो कि यह कार्यक्रम लखनऊ में रोजाना होता है। यदि सीएम प्रदेश में होते हैं तो वह एक घंटा जनता से मिलते हैं। यदि वह गोरखपुर में होते हैं तो वहां जनता दर्शन कार्यक्रम करते हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि दो माह पूर्व आचार संहिता लगने से पहले तक सीएम योगी तकरीबन प्रतिदिन अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान आमजन से मुलाकात करते रहे हैं। सीएम योगी ने पहले ही स्पष्ट निर्देश दे रखे हैं कि थानों और तहसीलों की साप्ताहिक समीक्षा जिलास्तर के वरिष्ठ अधिकारी करें, किसी भी फरियादी के साथ अशोभनीय व्यवहार नहीं होना चाहिए और उसकी समस्या का तत्काल यथोचित निराकरण जिलास्तर पर ही होना चाहिए। इसके अलावा जिले की समीक्षा मंडल स्तर और मंडल की समीक्षा लखनऊ मुख्यालय से प्रतिमाह होनी चाहिए।

सीएम आज अफसरों के साथ करेंगे मंथन
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार की सुबह सभी अपर मुख्य सचिवों और प्रमुख सचिवों की बैठक बुलाई है। इसमें प्रदेश के कामों को गति देने पर मंथन होगा। साथ ही पिछले कामकाज की समीक्षा भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें