फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: बच्चे की गला घोंटकर की हत्या, बाग में उसके शव के ऊपर पेड़ पर लटकती मिली मां की डेड बॉडी

Thu, 06 Jun 2024 01:17 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

लखनऊ में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। 11 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के बाहर आम के बाग में पड़ा मिला। इसके ठीक ऊपर पेड़ में उसकी मां का शव फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन
घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ जिले के बंथरा के लऊखेड़ा गांव में बुधवार दोपहर 11 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के बाहर आम के बाग में पड़ा मिला। इसके ठीक ऊपर पेड़ में उसकी मां का शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की तफ्तीश की। बृहस्पतिवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसकी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस जांच को बढ़ाएगी। फिलहाल कई पहलुओं पर तफ्तीश कर रही है।

विज्ञापन


लऊखेड़ा गांव निवासी मनोज यादव प्लाईवुड फैक्टरी में काम करते हैं। बुधवार सुबह करीब दस बजे उनका 11 साल का बेटा निर्पेश गांव के बाहर टंकी पर नहाने गया था। घर पर उनकी पत्नी अनीता व बेटियां संध्या, आराध्या थीं। कई घंटे बीत जाने के बाद भी निर्पेश घर नहीं लौटा तो 12 बजे के करीब अनीता उसकी तलाश करने निकलीं। इसके डेढ़ घंटे बाद गांव निवासी राजेश शुक्ला ने गिरजाशंकर के आम के बाग में निर्पेश का शव जमीन पर पड़ा देखा और वहीं पर पेड़ में लगे फंदे से अनीता की लाश को लटका देखा। ग्राम प्रधान के जरिये पुलिस को सूचना दी गई।

बेटे की लाश से छू रहे थे मां के पैर
एडीसीपी साउथ शशांक सिंह का कहना है कि फोरेंसिक एक्सपर्ट ने भी जांच की। आशंका है कि निर्पेश को गला घोंटकर मारा गया। उसके गले पर ऐसे निशान हैं। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। निर्पेश का शव सीधा पड़ा हुआ था। इसके ठीक ऊपर अनीता का शव लटक रहा था। उसके पैर निर्पेश के शव को छू रहे थे।
विज्ञापन


सबसे बड़ा सवाल : कैसे लगाई फांसी, हत्या की भी आशंका
मामले में कई सवाल अनसुलझे हैं। जिस तरह से अनीता का शव फंदे से लटकता मिला, उससे यह गले नहीं उतर रहा कि वह वहां पर फांसी कैसे लगा सकती हैं। अमूमन फांसी लगाए जाने की घटना में ऊंची कोई चीज रखी जाती है, फिर फंदा गले में लगाकर उसे पैरों से हटा दिया जाता है। एक महिला का पेड़ से फंदा लगाकर जान देना संशय पैदा करता है। डीसीपी साउथ टीएस सिंह का भी यही कहना है, इसलिए पुलिस आशंका जता रही है कि शायद बेटे के साथ मां को भी मारा गया। आत्महत्या दिखाने के लिए शव फंदे पर टांगा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट बेहद अहम होगी।

आशंका...बेटे को मारा, फिर लगा ली फांसी...पर वजह पता नहीं
मामले में एक आशंका यह भी है कि अनीता बेटे को खोजते हुए बाग पहुंची। यहां पर उसे मारा-पीटा और गला दबा दिया। जब उसकी मौत हो गई तो खुद भी फंदे पर लटक गईं। पुलिस जब इस थ्योरी पर तफ्तीश कर रही है तो सबसे बड़ा सवाल उठता है कि ऐसी क्या वजह रही होगी जो वह बेटे की हत्या कर देंगी? इसलिए पुलिस अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।

आरोप...पहले ही उतार दिया शव
मनोज यादव के मुताबिक वह घर पर सो रहे थे, तभी घटना की सूचना दी। आरोप लगाया कि उनके पहुंचने से पहले ही अनीता के शव को उतारा जा चुका था। इसके अलावा दोनों शव सील कर दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें