फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक, बोले- त्योहारों का समय संवेदनशील, अलर्ट रहें अधिकारी

Fri, 19 Sep 2025 10:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये की कानून-व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा की और अफसरों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगामी त्योहारों का समय शांति, सुरक्षा और सुशासन के दृष्टिगत संवेदनशील है, लिहाजा जिलों में पुलिस और प्रशासन को लगातार अलर्ट रहना होगा। लोगों की सुरक्षा, सुविधा का ध्यान रखा जाए। प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी हर आम आदमी को सुरक्षा देने की है। शरारती तत्व दूसरे संप्रदाय के लोगों को उत्तेजित करने की साजिश कर सकते हैं, ऐसे मामलों पर नजर रखें। पिछले अनुभवों से सीख लें।

विज्ञापन


योगी शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कानून-व्यवस्था एवं आगामी त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।सीएम ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत 21 सितंबर की शाम हर जिले में महिला पुलिसकर्मियों की बाइक रैली निकाली जाए। वहीं 22 सितंबर से सार्वजनिक स्थलों, बालिका विद्यालयों आदि जगहों पर एंटी रोमियो स्क्वायड द्वारा शोहदों को चिह्नित करते हुए प्रभावी कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें -  यूपी में मौसम ने लिया यूटर्न... भारी बारिश अब कुछ जिलों तक ही सीमित, आगे ऐसे रहेंगे हालात
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Bihar Election: लालू के गांव में समोसा अब सिर्फ आलू के भरोसे नहीं, उनके गढ़ में लहरा रहे नीतीश के पोस्टर-बैनर


सीएम ने कहा कि माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के साथ सख्ती की जाए। किसी भी तरह का उपद्रव नहीं होना चाहिए। अराजक तत्वों एवं उपद्रवियों को उनकी भाषा में ही जवाब दिया जाए। सोशल मीडिया पर चौकसी बढाएं। बैठक के दौरान मुख्य सचिव, डीजीपी के साथ संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सभी जोन, रेंज व जिलों में फील्ड में तैनात अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


हर शहर का बनाएं ट्रैफिक प्लान
सीएम ने कहा कि बीते वर्षों में सभी त्योहार शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुए हैं। टीमवर्क और जनसहयोग से यह सिलसिला बरकरार रखें। हर शहर की जरूरत के अनुसार ट्रैफिक प्लान बनाएं। छोटी सी घटना लापरवाही से बड़े विवाद का रूप ले सकती है, ऐसे में अतिरिक्त सतर्कता जरूरी है। घटना की सूचना पर बिना देरी डीएम, एसपी जैसे वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

स्वच्छता के लिए विशेष प्रयास करें
त्योहारों के दौरान स्वच्छता के लिए नगर विकास और पंचायती राज विभाग विशेष प्रयास करें। विद्युत आपूर्ति रोस्टर के मुताबिक निर्बाध रूप से हो। संड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण का कार्य तय समय में पूरा करें। विभागों में आईजीआरएस, संपूर्ण समाधान दिवस और सीएम हेल्पलाइन अथवा प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मंत्री स्तर से प्राप्त जनता की शिकायतों, आवेदनों के समयबद्ध और संतुष्टिपरक समाधान सुनिश्चित करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें