प्रोत्साहन अवधि में कार्यरत चालकों, परिचालकों और कर्मचारियों के लिए सरकार ने आर्थिक प्रोत्साहन योजना की घोषणा की है। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक श्री प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि जो चालक/परिचालक 12 दिन ड्यूटी करते हुए औसतन 300 किमी प्रतिदिन का संचालन करेंगे, उन्हें 400 प्रतिदिन की दर से 4800 रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यदि कोई कार्मिक 13 दिन लगातार ड्यूटी करता है और तय मानक पूरा करता है, तो उसे 450 प्रतिदिन की दर से 5850 रुपए प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट होगा अनिवार्य
परिवहन मंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि प्रोत्साहन अवधि में प्रवर्तन दल लगातार निरीक्षण करें और सभी चालकों-परिचालकों का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट किया जाए, ताकि सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित हो सके।