फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सदन में राहुल के हिंदुओं को लेकर दिए बयान पर CM योगी का पलटवार, बोले- भारत माता की आत्मा को लहूलुहान किया

Mon, 01 Jul 2024 07:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर पलटवार किया है और उनसे देश के हिंदुओं से माफी मांगने की अपील की है।
विज्ञापन
लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी व सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हिन्दुओं को लेकर दिये गये आपत्तिजनक बयान की कड़ी निंदा की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राहुल गांधी ने अपने निंदनीय बयान से भारत माता की आत्मा को लहुलुहान करने का कार्य किया है, इसके लिए उन्हें दुनियाभर में फैले करोड़ों हिन्दुओं से माफी मांगनी चाहिए। सीएम योगी सोमवार को अपने सरकारी आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग ये मानते थे कि हो सकता है कि नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद राहुल गांधी परिपक्व होंगे, मगर खेद होता है कि उनका बयान अभी बचकाने से उभर नहीं पाया है। एक अपरिपक्व बुद्धि का व्यक्ति ही इस प्रकार का बयान देगा। हिन्दू भारत का मूल समाज है, भारत की आत्मा है। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि गर्व से कहो हम हिन्दू हैं। हिन्दू कोई जाति सूचक या सम्प्रदाय सूचक शब्द नहीं है। मत और पंथ से अलग भारत की मूल आत्मा है। राहुल गांधी ने हिन्दुओं पर जो टिप्पणियां की हैं वह सत्य से परे भारत की मूल आत्मा को लहुलुहान करने जैसा है। भारत माता को लहुलुहान करने के लिए उन्हें माफी मांगना चाहिए। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को लेकर जिन लोगों ने कुछ भ्रम पाला होगा, उनका भ्रम टूट गया होगा। कांग्रेस को राहुल गांधी को भारत की जनता से माफी मांगने के लिए कहना चाहिए। सीएम योगी ने कहा कि हिंदू भारत की मूल आत्मा है, हिंदू सहिष्णुता, उदारता और कृतज्ञता का पर्याय है। यह बात स्वयं को 'एक्सीडेंटल हिंदू' कहने वाली जमात के 'शहजादे' को कैसे समझ में आएगी। उन्होंने कांग्रेस को मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति में डूबी हुई बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें