फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बुधवार को आउटसोर्स कर्मियों के बढ़े वेतन का ऐलान करेंगे सीएम, सैलेरी के साथ ईपीएफ का भी होगा लाभ

Mon, 31 Aug 2026 10:09 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Salary of employees: यूपी के आउटसोर्स कर्मचारियों को राज्य सरकार के द्वारा बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। सीएम योगी बुधवार को इसकी घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
सीएम देंगे कर्मियों को तोहफा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के आउटसोर्स कर्मियों के लिए दो सितंबर को बड़ा ऐलान होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में उनके बढ़े हुए वेतन की घोषणा करेंगे। इसी कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का लोगो जारी किया जाएगा। साथ ही निगम की वेबसाइट और पोर्टल की शुरुआत भी होगी।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने सितंबर 2025 में आउटसोर्स कर्मियों को न्यूनतम वेतन के साथ ईपीएफ और ईएसआईसी जैसी सुविधाएं देने का फैसला किया था। अब मुख्यमंत्री की ओर से बढ़े वेतन की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी जिलों में किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक जिले में 450 से 500 आउटसोर्स कर्मियों को बुलाया जाएगा। उन्हें नए वेतन, वेतन से होने वाली कटौती, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, नौकरी की सुरक्षा और प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम में श्रम विभाग की ओर से निर्माण श्रमिकों को चेक बांटे जाएंगे। सफाई कर्मियों को किट भी दी जाएगी। नगर निगम और नगर पालिकाओं को कार्यक्रम की व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम की प्रबंध निदेशक अमृता सोनी ने सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर कार्यक्रम को आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें