फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : सीएम ने की घोषणा, अदालतों में वकीलों के लिए चैंबर बनवाएगी सरकार

Sat, 27 Nov 2021 11:45 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सीएम ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव और चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव केचलते इस बार संविधान दिवस का आयोजन खास महत्व रखता है। संविधान एक ग्रंथ है। इसे घरों में धार्मिक ग्रंथ की तरह रखना चाहिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट से लेकर जिला अदालतों में वकीलों के लिए चैंबर बनवाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि न्यायालय आने वाले वादियों के लिए भी उचित व्यवस्थाएं की जाएंगी। वे शुक्रवार को संविधान दिवस पर लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव और चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव केचलते इस बार संविधान दिवस का आयोजन खास महत्व रखता है। संविधान एक ग्रंथ है। इसे घरों में धार्मिक ग्रंथ की तरह रखना चाहिए। सभी के मन में संविधान के प्रति सम्मान होना चाहिए। सीएम ने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए हमने लगातार कार्य किए। अधिवक्ता कल्याण निधि कोे बढ़ाकर 5 लाख किया गया। न्यायालयों के आधुनिकीकरण, अधिवक्ता चैंबर निर्माण, पॉक्सो कोर्ट, फास्ट ट्रैक कोर्ट, प्रयागराज में नेशनल लॉं यूनिवर्सिटी की स्थापना आदि प्रयासों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से यूपी की कानून व्यवस्था नजीर बन गई है। इसी का नतीजा है कि यूपी 44 योजनाओं में नंबर एक पर आ गया है। कार्यक्रम में विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक समेत कई अधिकारी व अधिवक्ता शामिल हुए। इससे पूर्व संसद के सेंट्रल हॉल में हुए कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़कर सीएम ने राष्ट्रपति के साथ संविधान की उद्देशिका का वाचन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें