सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और सीएम अखिलेश यादव ने आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे का उद्घाटन 21 नवंबर सोमवार को किया।
यूपी के सीएम अखिलेश यादव आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करने समाजवादी रथ पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। सीएम ने कहा कि रथ से इसलिए आया हूं कि रथ का भी नाम है, ‘विकास से विजय की ओर’। वहीं उन्होंने पुखरायां में हुए रेल हादसे पर दुख जताया और एक्सप्रेस-वे की मॉनिटरिंग कर रहे नवनीत सहगल को भी याद किया। बता दें कि प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण कर लौटते वक्त सड़क हादसे में घायल हो गए हैं।
इस दौरान सपा सुप्रीमो ने कहा कि मैंने कहा था मैं शिलान्यस नहीं उद्घाटन करता हूं। मैं अखिलेश को बधाई देता हूं कि एक्सप्रेस-वे चार के बजाय दो साल में ही पूरा हो गया।
विज्ञापन
2 of 5
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
कार्यक्रम में सबसे पहले सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने सीएम को बधाई दी। इसके बाद राम गोपाल यादव ने कहा, सबसे पहले मुख्यमंत्री को बधाई देना चाहूंगा। ये एक्सप्रेस वे जीवन रेखा का काम करेगा।
विज्ञापन
3 of 5
अखिलेश यादव
शिवपाल ने सभी अधिकारियों को बधाई दी। कहा कि सीएम का ये ड्रीम प्रोजेक्ट था, ये उद्घाटन हिंदुस्तान के इतिहास में अभूतपूर्व उद्गाटन है क्योंकि जो सुखोई नेताजी रक्षामंत्री लाए थे वो आज यहां उतरेंगे और टेकऑफ भी करेंगे।
4 of 5
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
कार्यक्रम में मौजूद आजम खां ने कहा, देश को बहुत सपने दिखाए गए थे दो साल में वो टूट गए। देश का खजाना किसान और मजदूर का खजाना है। लोगों के साथ छल हुआ है। उन्होंने कहा, एक्सप्रेस-वे ही नहीं यूपी की हर सड़क सीएम अखिलेश ने बनवाई है।