फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिन्हें लगता है, गायत्री मेरे घर में हैं वो कैमरा लेकर साथ चलें: अखिलेश यादव

Fri, 03 Mar 2017 08:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के सीएम अख‌िलेश यादव ने प्रधानमंत्री के हमलों पर पलटवार क‌िया साथ ही ये भी कहा क‌ि ज‌िन्हें लगता है क‌ि गायत्री प्रजापत‌ि मेरे घर में छ‌िपे हैं वो कैमरा लेकर साथ चल सकते हैं। अख‌िलेश सपा कार्यालय में एक प्रेसकॉन्फ्रेंस को संबोध‌ित कर रहे थे।
विज्ञापन


अख‌िलेश ने कहा, प्रधानमंत्री को यही नहीं पता क‌ि यूपी में पुल‌िस थाने में नहीं बल्क‌ि 100 नंबर से चल रही है। वह चाहें तो अपने क‌िसी भी दोस्त से जंगल या क‌िसी भी कोने से फोन करवा लें और फोन न म‌िले तो कहें। अगर वह राष्ट्रीय अध्यक्ष से फोन म‌िलवाएंगे और उनपर मुकदमे हुए तो वह फंस भी सकते हैं।

सीएम ने कहा, क‌िसान दुर्घटना बीमा योजना नेताजी ने शुरू की थी हमने उसे आगे बढ़ाया।  प्रधानमंत्री कर्ज माफ करने का सपना द‌िखा रहे हैं, बीजेपी शास‌ित राज्यों में कर्ज कब माफ करेंगे। कहा क‌ि हमने पहले भी कर्ज माफ क‌िया है अगर आगे इससे भी ज्यादा पैसों से कर्ज माफ करना पड़ा तो वो भी करेंगे। अख‌िलेश ने कहा, शहरों में 24 घंटे और गांव में 14, 16, 18 घंटे ब‌िजली आ रही है।
विज्ञापन

'मैंने बाबाजी से बिजली का तार छूने को कहा था'

- फोटो : अमर उजाला
अख‌िलेश ने ब‌िजली के तार छूने वाले बयान का फ‌िर ज‌िक्र क‌िया, कहा, मैंने बाबा जी से तार छूने को कहा था अभी तक कोई ब्रेक‌िंग न्यूज नहीं आई ‌‌इसका मतलब है क‌ि उन्होंने तार नहीं छुआ। सीएम बोले, मैंने प्रधानमंत्री को कभी तार छूने को नहीं कहा। वह ‌म‌िर्जापुर में कह रहे हैं क‌ि हमने उनसे तार छूने को कहा।

अगर उनको छूना है तो कोई बात नहीं लेक‌िन मैं ऐसा कुछ नहीं कहना चाहता हूं क‌ि वह इमोशनल हो जाएं। वह पहले व‌िज्ञापन पर ही इमोशनल हो गए थे। अख‌िलेश ने कहा, राजनीत‌ि में वादे से मुकरना भी भ्रष्टाचार है। उन्होंने सवाल उठाया क‌ि इतने सांसद जीते ल‌ेक‌िन प्रधानमंत्री बता दें क‌ि यूपी को क्या म‌िला?

अख‌िलेश ने कहा, प्रधानमंत्री कहते हैं क‌ि यूपी में हर चीज का रेट लगता है। मैं मुख्यमंत्री होकर पूछना चाहता हूं क‌ि क्या रेट पता लगा है मुझे बताएं तो मैं उसे खत्म करूंगा। प्रधानमंत्री कहते हैं क‌ि श‌िकायत का रेट लगता है, मैंने ऑनलाइन श‌िकायत की व्यवस्था कर रखी है वह बता दें क‌ि क्या रेट लगा। सीएम ने कहा, उन्होंने नौकरी पर भी रेट लगने के आरोप लगाए हैं मैं चाहता हूं वे मुझे बताएं क‌ि रेट कहां लगा।

जनता खिलाफ वोट करे तो मोदी जी मत घबराना

मुख्यमंत्री ने पीएम की चकराना, नजराना, जबराना और हकराना कव‌िता का जवाब द‌िया क‌ि प्रधानमंत्री जी यूपी की जनता से मत घबराना वो आपके ख‌िलाफ वोट देने जा रही है।

बता दें क‌ि म‌िर्जापुर इस कव‌िता क‌ि जर‌िए पीएम ने कहा था क‌ि यूपी में चार तरह के भ्रष्टाचार हैं। अख‌िलेश ने 10 उन बच्चों के नाम बोले ज‌िन्हें बनारस में लैपटॉप द‌िए गए हैं उन्होंने कहा क‌ि बीजेपी के नेता जाएं और पता कर लें क‌ि कहां भेदभाव हुआ।

अख‌िलेश ने सवाल उठाया ‌क‌ि ज‌ितने लोग काशी में मौजूद हैं वो गंगा मइया की कसम खाकर बताएं क‌ि लाइट आ रही है क‌ि नहीं और बताएं क‌ि उन्होंने क्या क‌िया।

केशव मौर्य के ट्वीट के बारे में सवाल पूछे जाने पर अख‌िलेश ने उलटा सवाल क‌िया क‌ि वह भी ट्वीट करना सीख गए? आप लोग उनसे पूछ‌िएगा क‌ि पहले ट्वीट की ह‌िंदी बताएं। अख‌िलेश ने कहा, ज‌िन्हें लगता है क‌ि गायत्री प्रजापत‌ि मेरे घर में वो सब मेरे साथ कैमरा लेकर घर चलें।
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष के ट्वीट का दिया जवाब

- फोटो : amar ujala
बता दें क‌ि आज सुबह यूपी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने कई ट्वीट क‌िए थ‌े। उनके ट्वीट थे,  ‘मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी गंगा की कसम खाकर कहें कि उन्होंने अपने कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति को मुख्यमंत्री आवास में नहीं छिपाया।’

उन्होंने ट्विटर पर ये भी लिखा, ‘अपराधियों को संरक्षण देने के मामले में श्री अखिलेश यादव को उपाधि मिलना चाहिए। प्रदेश के बड़े अपराधियों के संरक्षक मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी हैं।’

केशव ने लिखा, ‘बलात्कार के आरोपी कैबिनेट मंत्री को मत छुपाओ मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी आप चाहोगे तो 10 मिनट के अंदर आरोपी मंत्री जेल में जाएगा।’

‘गायत्री प्रजापति को मुख्यमंत्री आवास पर छिपा कर रखा गया है पुलिस गिरफ्तारी का नाटक कर रही है भाजपा तत्काल गिरफ्तारी की मांग करती है।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें