फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'day Special: सीएम बनने के बाद भी नहीं बदले योगी के तेवर, रहन-सहन सादा, सख्ती ज्यादा

Mon, 05 Jun 2017 04:52 PM IST
टीम/डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
योगी आद‌ित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का आज जन्मदिन है। सीएम बन जाने के बाद भी उनकी जीवनशैली में को बदलाव नहीं आया वह पहले भी सादा जीवन जीते थे और अभी भी उनकी दिनचर्या संतों वाली ही है।
 
विज्ञापन

2 of 9
सीएम आद‌ित्यनाथ योगी - फोटो : amar ujala
बता दें क‌ि योगी अपना जन्मदिन भी नहीं मनाते हैं इसलिए आज के दिन कोई आयोजन नहीं किए गए हैं हालांक‌ि उनके शुभचिंतक उन्हें सुबह से ही बधाई दे रहे हैं। राज्यपाल राम नाईक ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन

3 of 9
सीएम आद‌ित्यनाथ योगी - फोटो : amar ujala
हालांक‌ि सीएम रोजाना की तरह अपने काम निपटा रहे हैं। सुबह लखनऊ के इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में उन्होंने पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया इसके बाद वह अलीगढ़ जाएंगे।

4 of 9
सीएम आद‌ित्यनाथ योगी - फोटो : amar ujala
सीएम बनने के बाद भी योगी की संत प्रवृत्त‌ि में बदलाव नहीं आया इसको इस बाद से भी समझा जा सकता है क‌ि बीते दिनों एक मीटिंग के दौरान योगी ने था क‌ि हम जमीन पर बैठने वाले लोग हैं मेरे दौरे के दौरान कोई वीआईपी व्यवस्था न की जाए।
विज्ञापन

5 of 9
सीएम आद‌ित्यनाथ योगी - फोटो : amar ujala
वहीं अयोध्या दौरे के दौरान वह बोले थे क‌ि मुझसे लोगों को भले ही बहुत उम्मीदें हों पर मैं तो खुद ही संत हूं संत आदमी किसी को ज्यादा कुछ नहीं दे सकता।  हालांक‌ि सीएम बनने से पहले वह बीजेपी के फायरब्रांड नेता माने जाते थे और आज भी वह उतने ही सख्त हैं। सीएम बनने के बाद पान मसाले पर, एंटी रोमियो स्क्वायड गठन, वीआईपी कल्चर पर रोक और साथ ही कानून से खेलने वाले पुलिस वालों के खिलाफ एक्शन लेकर उन्होंने ये भी जाहिर कर दिया क‌ि उनके सख्त तेवर अभी बरकार हैं। 
विज्ञापन

6 of 9
सीएम आद‌ित्यनाथ योगी - फोटो : amar ujala
बता दें क‌ि सीएम बनते ही योगी ने मुख्यमंत्री आवास का पूजा-पाठ करवाया था और वहां से चमड़े का सारा सामान हटवा दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने एसी हटवाने के निर्देश भी दिए थे साथ ही सोने के ल‌िए लकड़ी का तख्त डालने के ल‌िए कहा था।

 
विज्ञापन

7 of 9
सीएम आद‌ित्यनाथ योगी - फोटो : amar ujala
जानकारी के मुताबिक योगी सुबह 3.30 पर सोकर उठते हैं। इसके बाद फ्रेश होकर वह योग करते हैं। गायों की सेवा करना उनकी दिनचर्या में शामिल है। सीएम बनने के बाद गोरखपुर से उनकी गायें लखनऊ बुलवा ली गई थीं। 

8 of 9
सीएम आद‌ित्यनाथ योगी - फोटो : amar ujala
बताते हैं क‌ि योगी गाय का दूध ही लेते हैं। इसके अलावा लोगों को सफाई के ल‌िए जागरूक करने के ल‌िए आदित्यनाथ खुद सड़कों पर झाड़ू लगाते दिखाई दिए और उनके मंत्री भी कई बार नाला साफ करते देखे जा चुके हैं। योगी को ये कई बार कहते हुए सुना जा चुका है क‌ि जनता ने हमें वोट दिया है और वही हमारी ताकत है। जनता की सुनवाई हर हाल में होगी। 
विज्ञापन

9 of 9
सीएम आद‌ित्यनाथ योगी - फोटो : amar ujala
इतना ही नहीं जनता की समस्याएं सुनने के ल‌िए योगी रोज जनता दरबार लगाते हैं। उन्होंने सीएम आवास के सुरक्षाकर्मियों को ये सख्त हिदायत दे दी है कि वह फरियादियों से सही व्यवहार करे साथ ही जनता के लिए शेड और पानी की व्यवस्था भी करवा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें