फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav Result: कम वोट मिलने के कारणों का पता लगाएगी कांग्रेस; इस सीट पर हारने के बाद भी उत्साहित पार्टी

Tue, 11 Jun 2024 03:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लोकसभा चुनाव में कम वोट मिलने के कारणों की कांग्रेस पड़ताल करेगी। हर लोकसभा क्षेत्र में बूथवार मिले वोटों का ब्यौरा मंगाया गया है। वहीं, कांग्रेस यूपी की इस सीट पर हार के बाद भी उत्साहित है।
विज्ञापन
UP Chunav Result 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने हारी हुई 11 सीटों पर नए सिरे से समीक्षा करेगी। इसके लिए हर लोकसभा क्षेत्र से बूथवार रिपोर्ट मंगाई गई है। बूथ पर मिले कम वोट के कारणों के बारे में कमेटी के सदस्यों से जानकारी ली जाएगी। फिर संबंधित बूथ जीतने की रणनीति तैयार होगी।
विज्ञापन


कांग्रेस को इंडिया गठबंधन के तहत 17 सीटें मिली थीं, जिसमें रायबरेली, अमेठी, प्रयागराज, सीतापुर, सहारनपुर और बाराबंकी में जीत मिली है। वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने करीब 40.74 फीसदी वोट हासिल किया। 

ऐसे में वाराणसी में हारने के बाद भी कांग्रेस उत्साहित है। इसी तरह बांसगांव, झांसी, महराजगंज, फतेहपुर सीकरी, अमरोहा को भी पार्टी के रणनीतिकार जीती हुई सीट मान रहे थे, लेकिन यहां मात खानी पड़ी है। ऐसे में इन सीटों पर समीक्षा में ज्यादा फोकस किया जाएगा। 
विज्ञापन


गाजियाबाद, मथुरा, बुलंदशहर, देवरिया और कानपुर में पहले से ही स्थिति संतोषजनक नहीं थी। इसके बाद भी इन सीटों पर वोटबैंक बढ़ा है। इस बढ़े हुए वोटबैंक को पार्टी को अपने खाते में बनाए रखना चाहती है। ऐसे में लोकसभा क्षेत्रवार बूथों पर मिले वोट का विवरण मांगा गया है। 

अगले सप्ताह से सीटवार समीक्षा शुरू होगी। इसमें जहां भाजपा से कम वोट मिले हैं, उसके बारे में संबंधित बूथ कमेटी अध्यक्ष से जानकारी जुटाई जाएगी। उससे मिले फीडबैक के आधार पर पार्टी की टीम अलग से सर्वे करेगी।

यह देखा जाएगा कि संबंधित बूथ पर किस जाति के मतदाता ज्यादा हैं और वहां वोट न मिलने की वजह क्या है? ताकि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में नए तरीके से रणनीति बनाई जा सके।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने बताया कि पार्टी सभी 17 सीटों पर समीक्षा करेगी। विधानसभा क्षेत्रवार मिले वोट के आधार पर भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी। पार्टी के हर कार्यकर्ता को निरंतर सक्रिय करते हुए जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें