फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छांगुर ने सहयोगियों के साथ मिलकर जुटाई 106 करोड़ की संपत्ति, ईडी की जांच पूरी... अब नजर अगले कदम पर

Fri, 18 Jul 2025 03:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने बलरामपुर में धर्मांतरण व देश विरोधी गतिविधियों के आरोपी छांगुर के ठिकानों पर छापेमारी की जिसमें उसकी 106 करोड़ की संपत्तियों का पता चला है।
विज्ञापन
ईडी ने छांगुर के आवास पर छापेमारी की। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर के उतरौला में बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय की जांच पूरी हो गई है। धर्मांतरण और देश विरोधी गतिविधियों के आरोपी छांगुर ने अवैध धर्मांतरण कराकर विदेशी फंड भी हासिल किया। उतरौला में उसकी करीब 106 करोड़ की संपत्तियों का पता चला है। ईडी ने जांच कर कुछ लोगों को जांच पूरे होने की पर्ची भी दी है। अब लोगों की निगाहें ईडी के अगले कदम पर टिकी हैं।

विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छांगुर के 14 ठिकानों पर गुरुवार को छापा मारा था। इनमें से 12 ठिकाने यूपी के बलरामपुर जिले के अतरौला जबकि दो महाराष्ट्र के मुंबई में हैं।

ये भी पढ़ें - कक्षा में अचानक बेहोश हुई छात्रा और चंद मिनट में ही मौत, स्कूल और परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दुबई, यूएई-नेपाल से फंडिंग और धर्मांतरण का खेल, ईडी ने खंगाला छांगुर का 'काला साम्राज्य'; मिले अहम सुराग


आधिकारिक सूत्रों ने बताया,  ईडी छांगुर के खिलाफ धर्मांतरण से जुड़े संभावित धनशोधन व विदेशी फंडिंग के पहलुओं की जांच कर रही है। इसी कड़ी में सबूत जुटाने के लिए सुबह पांच बजे छापे मारे गए। इस दौरान कई दस्तावेज व डिजिटल उपकरण कब्जे में लेकर जांच की गई।
विज्ञापन


ईडी ने 9 जुलाई को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत छांगुर पर मुकदमा (ईसीआईआर) दर्ज किया था। जांच में छांगुर से जुड़े 40 बैंक खातों में 106 करोड़ रुपये होने का पता चला। इसमें ज्यादातर राशि पश्चिम एशिया के देशों से मिली है। अधिकारियों ने बताया कि जांच का उद्देश्य छांगुर से जुड़े व्यक्तियों व संगठनों की ओर से प्राप्त विदेशी चंदे के स्रोत और उसके अंतिम उपयोग का पता लगाना है। संदेह है कि इन पैसों का इस्तेमाल धर्मांतरण में किया गया ।

ईडी ने मुंबई में शहजाद शेख उर्फ इलियास शेख के माहिम और ब्रांदा इलाके में स्थित ठिकानों को भी खंगाला है, जिसके खाते में एक करोड़ रुपये छांगुर ने भेजे थे। वहीं लखनऊ के चिनहट इलाके में छांगुर के मददगार सीजीएम बलरामपुर कार्यालय के बाबू राजेश उपाध्याय के आवास को भी खंगाला गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें