फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सिटी न्यूज

Thu, 17 Jul 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
योग शिविर
विज्ञापन

- सुबह 07.00 बजे। जिला मेमोरियल अस्पताल के वेलनेस सेंटर में योग शिविर का आयोजन। लोगों को योगाभ्यास कराकर योग के फायदे बताए जाएंगे।

जागरूकता कार्यक्रम
- सुबह 10.00 बजे। रेहरा बाजार सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन। कार्यक्रम में लोगों को परिवार नियोजन के बारे में जानकारी दी जाएगी।

मेगा कैंप
- सुबह 10.30 बजे। महदेइया बाजार विद्युत उपकेंद्र पर मेगा कैंप का आयोजन। कैंप में उपभोक्ताओं के बिजली बिल व कनेक्शन संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन


जागरूकता कार्यक्रम
- सुबह 11.00 बजे। उतरौला में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन। लोगों को मच्छर जनित बीमारियों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

टीकाकरण शिविर
- सुबह 11.00 बजे। सदर ब्लॉक के बेलवा सुल्तानजोत गांव में टीकाकरण शिविर का आयोजन। गर्भवती व बच्चों को टीका लगाया जाएगा।

काम की बात
संगम पोर्टल पर ऑनलाइन कराएं पंजीकरण
- जिले में लगे वाले रोजगार मेले में शामिल होने के लिए बेरोजगार युवाओं को पहले संगम पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता ने बताया कि संगम पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही अभ्यर्थी रोजगार मेले में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें