फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अगले दो दिन तक भारी बारिश के आसार, कई जिलों के लिए रेड अलर्ट, तेज रफ्तार से चलेगी हवा

Thu, 12 Sep 2024 12:16 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Rain in UP: यूपी में मानसून अपने पूरे प्रभाव के साथ छाया हुआ है। बुधवार की शाम राजधानी लखनऊ सहित यूपी के कई जिलों में भारी बारिश हुई। आने वाले कुछ दिनों में कई जिलों को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन
लखनऊ में देर शाम हुई अच्छी बरसात। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदा होने से पहले मानसून पूरे प्रदेश में छाया हुआ है। इससे अधिकांश जिलों में बुधवार को भी बारिश हुई। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए उत्तराखंड से सटे जिलों बरेली, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, बिजनौर, मुरादाबाद व रामपुर आदि में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, पश्चिमी यूपी और मध्य प्रदेश से सटे विभिन्न इलाकों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब क्षेत्र के यूपी की ओर खिसकने से यूपी के अधिकांश जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। इस बीच 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। वहीं, बुधवार को झांसी में सर्वाधिक 99.8 मिमी, आगरा में 38 मिमी, हमीरपुर में 29 मिमी, बरेली में 25.4 मिमी, इटावा में 11 मिमी, लखनऊ में 6.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, अधिकतम तापमान की बात करें तो बस्ती में सर्वाधिक 37 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वाराणसी में 35 और गोरखपुर में 34.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। इसी तरह प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान मुजफ्फरनगर में 22.8 और कानपुर व झांसी में 23.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

भारी से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद
बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, अमरोहा, पीलीभीत, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन


भारी बारिश की संभावना
बांदा, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बाराबंकी, सहारनपुर, मुजफ्फररनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, औरैया व आसपास।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें