उत्तर प्रदेश सरकार ने नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए खतौनी की प्रमाणित नकल प्राप्त करने की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब लोगों को इस कार्य के लिए तहसील या कचहरी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वे घर बैठे ही कुछ आसान चरणों में प्रमाणित प्रति प्राप्त कर सकेंगे।