CBI inspection: सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने बृहस्पतिवार को उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल तथा पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल व वाराणसी मंडल के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया है।
सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने बृहस्पतिवार को उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल तथा पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल व वाराणसी मंडल के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया है। राजधानी स्थित एंटी करप्शन ब्रांच की तीन टीमें तीनों जगहों पर निविदाओं से जुड़ी फाइलों को खंगाल रही हैं।
विज्ञापन
बता दें कि सीबीआई के अधिकारियों ने हजरतगंज के अशोक मार्ग स्थित पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल कार्यालय (डीआरएम ऑफिस) और मेफेयर तिराहे के पास स्थित उत्तर रेलवे के कार्यालय में अचानक औचक निरीक्षण किया और निविदाओं से संबंधित सभी फाइलें तलब कर लीं। वहीं दूसरी ओर एक अन्य टीम वाराणसी भेजी गई, जिसने लहरतारा स्थित पूर्वोंत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल (डीआरएम कार्यालय) को खंगालना शुरू कर दिया।
दरअसल, सीबीआई को शिकायत मिली थी कि रेलवे के निर्माण कार्यों को हासिल करने में कुछ कंपनियां और ठेकेदार अधिकारियों से सांठगांठ कर बैंक गारंटी के रूप में फर्जी एफडीआर जमा करा रहे हैं। इसके बाद निरीक्षण का निर्णय लिया। सूत्रों की मानें तो सीबीआई के रडार पर गति शक्ति प्रोजेक्ट भी हैं, जिसके संबंध में ज्यादा शिकायतें मिली हैं।