फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी के मंत्री का तंज: बोले- सपा सरकार में काम का अर्थ सिर्फ शिलान्यास था, हंसी के पात्र बन रहे अखिलेश यादव

Thu, 16 Dec 2021 03:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

कैबिनेट मंत्री व राज्य सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार शिलान्यास और उद्घाटन दोनों करती है पर सपा सरकार में काम का अर्थ सिर्फ शिलान्यास ही था।
विज्ञापन
यूपी सरकार के प्रवक्ता सिद्घार्थनाथ सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैबिनेट मंत्री व राज्य सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि समाजवादी शासनकाल में विकास का एक ही अर्थ था, शिलान्यास। उस काम का जनता के लिए क्या उपयोग है या वह जनता के लिए कितना उपयोगी होगा, इसका कोई मानक नहीं था। इसका एकमात्र मानक यह होता था कि इससे अखिलेश या उनके लोगों को कितना लाभ होगा।

विज्ञापन


अपने इस दावे से कि अमुक योजना की शुरुआत तो समाजवादी सरकार ने की थी, अखिलेश यादव लोगों की हंसी का पात्र बन रहे हैं। उनके झूठ की कलई खुल रही है। आने वाले समय में उनकी बौखलाहट और बढ़नी तय है।

सिद्धार्थनाथ ने बुधवार को जारी बयान में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार जिस काम का शिलान्यास करती है उसका उद्घाटन भी करती है। गोरखपुर का एम्स और खाद कारखाना इसके हालिया प्रमाण हैं, जिनका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इनका लोकार्पण भी प्रधानमंत्री ने ही किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विकास के जो कार्य पहले की सरकारों की उपेक्षा के कारण दशकों से लंबित थे, उनको भी सरकार पूरा करा रही है। बाणसागर, अर्जुन सहायक और सरयू नहर जैसी परियोजनाएं इसका सबूत हैं। इन सभी परियोजनाओं का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में प्रधानमंत्री कर चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें