- जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए जिप्सम वितरण की नीति को मंजूरी। केंद्र 50% अनुदान देता है, 25% राज्य सरकार देगी। इस तरह 75% अनुदान किसानों को मिलेगा। डीबीटी के माध्यम से भुगतान होगा।
- झांसी, गोरखपुर, प्रयागराज, मेरठ मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग से सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति के मानक नहीं थे। क्यूसीआई के मानक के तहत अब नियुक्ति होगी। कायाकल्प योजना के मानक भी पालन किए जाएंगे। पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू किया गया है।
- देवरिया जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। इसके लिए पुराने भवन के ध्वस्तीकरण को मंजूरी। 5.66 करोड़ रुपए मंजूर।
- खनिज नीति में बदलाव किया गया। पट्टा लेने और देनेवालों की जवाबदेही तय। अगर पट्टा आवंटित कर 3 महीने में हस्तगत नहीं किया गया तो 10 हजार रुपये प्रतिदिन जुर्माना देना पड़ेगा। जिओ टैगिंग के आधार पर स्थान का चयन होगा। पहले पट्टा मूल्य के आधार पर दिया जाता था अब खनन की मात्रा पहले तय कर दी जाएगी।
- 15 अगस्त को प्रदेश में 22 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। सीएम प्रयागराज और राज्यपाल कसगंजमे रहेंगी।
- इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को मंजूरी : तीन वर्टिकल पर काम होगा। मैन्युफैक्चरिंग अधिक हो, चार्जिंग स्टेशन की व्यवस्था को प्रोत्साहन। एंकर यूनिट को खास प्रोत्साहन। सर्किल रेट पर 25% छूट दी जाएगी। 40 हजार करोड़ का निवेश होगा जिससे करीब 50 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।