फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल की हरी झंडी, 27 जून को मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे अखिलेश

Wed, 22 Jun 2016 10:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कौमी एकता दल के विलय को लेकर सपा में उठे बवंडर के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 27 जून को अपनी कैबिनेट का विस्तार करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री से विचार-विमर्श के बाद राज्यपाल राम नाईक ने 27 जून को दिन में 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय कर दी है। मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख तय होने के साथ ही सपाइयों में टीम अखिलेश में जगह बनाने के लिए जोड़-तोड़ तेज हो गई है।

माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले कैबिनेट के आखिरी विस्तार में पहले हटाए गए एक-दो मंत्रियों की वापसी हो सकती है। साथ ही कुछ युवा चेहरों को भी जगह मिल सकती है।
विज्ञापन


बुधवार को बसपा छोड़ने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को भी मंत्रिमंडल में शामिल करने की चर्चाएं हैं। इस फेरबदल में कुछ मंत्रियों के विभाग बदलने एवं कुछ का कद बढ़ाने की भी संभावना जताई जा रही है।

नए मंत्रियों के नाम पर फैसला एक-दो दिनों में

- फोटो : amar ujala
माफिया मुख्तार अंसारी की पार्टी के सपा में विलय से खासे नाराज अखिलेश यादव ने मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव को अपनी टीम से बाहर का रास्ता दिखाने के साथ ही कैबिनेट विस्तार की तारीख भी मुकर्रर कर दी।

राजभवन ने भी शपथ ग्रहण समारोह के लिए हरी झंडी दे दी है। राज्यपाल 27 जून को राजभवन के गांधी सभागार में मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

सूत्रों के अनुसार नए मंत्रियों के नामों पर फैसला एक-दो दिन में होने की संभावना है। बसपा को तगड़ा झटका देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य टीम अखिलेश का हिस्सा बन सकते हैं जबकि पूर्व में हटाए गए अंबिका चौधरी व राजा महेंद्र अरिदमन सिंह की वापसी की चर्चा है। बलराम यादव के पुत्र संग्राम सिंह यादव को राज्यमंत्री बनाया जा सकता है।

शपथ ग्रहण से पहले मुख्यमंत्री एक-दो और मंत्रियों की छुट्टी करके कुछ युवा चेहरों को भी मौका दे सकते हैं। चुनाव के मद्देनजर अखिलेश की कोशिश विस्तार के जरिये जातीय संतुलन साधने की भी है।
विज्ञापन

फिलहाल चार नए मंत्री बनाने की गुंजाइश

- फोटो : amar ujala
टीम अखिलेश के  मौजूदा आकार के हिसाब से फिलहाल चार नए मंत्री बनाने की ही गुंजाइश है। प्रदेश में अधिकतम 60 मंत्री हो सकते हैं।

बलराम यादव की बर्खास्तगी के बाद अखिलेश मंत्रिमंडल में 56 मंत्री रह गए हैं। इनमें 24 कैबिनेट, 10 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 22 राज्यमंत्री हैं। फेरबदल में अखिलेश ब्रिगेड के एक-दो चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

अखिलेश मंत्रिमंडल का सातवां विस्तार
मुख्यमंत्री अखिलेश 27 जून को अपने मंत्रिमंडल का सातवां विस्तार करेंगे। इससे पहले 31 अक्तूबर 2015 को उन्होंने छठां विस्तार किया था जिसमें राज्यपाल ने 5 कैबिनेट, 8 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 8 राज्यमंत्रियों को शपथ दिलाई थी। इनमें 12 नए चेहरे थे जबकि 9 मंत्रियों का प्रमोशन किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें