90 उम्मीदवारों में से 33 (37 फीसद) ने अपनी शैक्षिक योग्यता 5वीं और 12वीं के बीच घोषित की है। जबकि 49 (54 फीसद) स्नातक और इससे अधिक शिक्षित हैं। इसके अलावा 5 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता साक्षर तथा 2 उमीदवारों ने खुद को अशिक्षित बताया है। वहीं, 36 (40 फीसद) उम्मीदवारों ने अपनी आयु 25 से 40 वर्ष के बीच घोषित की है। जबकि 44 (49 फीसद) उम्मीदवारों की आयु 41 से 60 वर्ष के बीच है। इसके अलावा 10 (11 फीसद) उम्मीदवारों ने अपनी आयु 61 से 70 वर्ष के बीच घोषित की है। उपचुनाव में 12 (13 फीसद) महिला उम्मीदवार भी मैदान में हैं।