बुलंदशहर सदर सीट पर भाजपा उम्मीदवार उषा सिरोही 21702 मतों के अंतर से उपचुनाव जीतने में कामयाब रहीं। उषा सिरोही को कुल 86879 मत मिले। वहीं बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को कुल 66943 मत मिले।
बुलंदशहर सदर सीट पर उपचुनाव में 28 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। सुबह से भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही बसपा के हाजी यूनुस से बढ़त बना रखी है। पोस्टल बैलेट के मतों की काउंटिंग के बाद विजेता की घोषणा की जाएगी।
प्रेमपाल सिंह धनगर (भाजपा) - 72950
महाराज सिंह धनगर (सपा) - 55267
संजीव चक (बसपा) - 41010
भाजपा 17683 वोट से जीती
नौगांवा सादात विधानसभा क्षेत्र के 22वे राउंड की गणना में सपा प्रत्याशी 55 मतों से भाजपा प्रत्याशी से आगे।
जावेद आब्दी सपा, 47755
संगीत चौहान बीजेपी 47700
फुरकान अहमद बसपा 23729
डॉ. कमलेश सिंह कांग्रेस 2539
टूंडला उपचुनाव की मतगणना में 39वें चरण में भी भाजपा को बढ़त बरकरार है। भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर को 70528 वोट मिले हैं, सपा के महाराज सिंह धनगर को 53784वोट मिले हैं। बसपा के संजीव चक को 39656 वोट मिले हैं। भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर 16,744 वोट से आगे चल रहे हैं।
बुलंदशहर में 25 चरण पूरे हो गए हैं। अभी भी भाजपा प्रत्याशी को बढ़त बरकरार है। 25वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को 80356 वोट मिले हैं, बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को 58128 मत मिले। राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी को 6742 वोट प्राप्त हुए हैं।
बुलंदशहर में 24वें चरण में भी भाजपा प्रत्याशी को बढ़त बरकरार है। 24वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को 77354 वोट मिले हैं, बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को 55376 मत मिले। राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी को 6634 वोट प्राप्त हुए हैं।
अमरोहा की नौगावां सादात विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद मतगणना जारी है। भाजपा प्रत्याशी 5310 मतों आगे हैं। 20वें राउंड में सपा के जावेद आब्दी को 40320 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा की संगीता चौहान को 45630 वोट प्राप्त हुए हैं। बसपा के फुरकान को 23448 वोट मिले। जबकि कांग्रेस की कमलेश सिंह को 2426 मत मिले हैं।
बुलंदशहर में 22वें चरण में भी भाजपा प्रत्याशी को बढ़त बरकरार है। 22वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को 71155 वोट मिले हैं, बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को 50397 मत मिले। राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी को 6142 वोट प्राप्त हुए हैं।
अमरोहा की नौगावां सादात विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद मतगणना जारी है। भाजपा प्रत्याशी 3859 मतों आगे हैं। 19वें राउंड में सपा के जावेद आब्दी को 38186 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा की संगीता चौहान को 42045 वोट प्राप्त हुए हैं। बसपा के फुरकान को 23086 वोट मिले। जबकि कांग्रेस की कमलेश सिंह को 2327 मत मिले हैं।
देवरिया की सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना में 22वें चरण में भी भाजपा ने बढ़त बना रखी है। सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, भाजपा (1848), ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी, समाजवादी पार्टी (854), अभय नाथ त्रिपाठी, बसपा (195) मत प्राप्त हुए हैं। कुल मतों की बात करें तो अभी तक भाजपा को 42884, सपा 30686 और बसपा को 15599 वोट मिले हैं।
टूंडला उपचुनाव की मतगणना में 33वें चरण में भी भाजपा ने बढ़त बनाकर रखी है। भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर को 59119 वोट मिले हैं, सपा के महाराज सिंह धनगर को 47699 वोट मिले हैं। बसपा के संजीव चक को 33358 वोट मिले हैं। भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर 11420 वोट से आगे चल रहे हैं।
अमरोहा की नौगावां सादात विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद मतगणना जारी है। भाजपा प्रत्याशी 5268 मतों आगे हैं। 17वें राउंड में सपा के जावेद आब्दी को 33399 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा की संगीता चौहान को 38667 वोट प्राप्त हुए हैं। बसपा के फुरकान को 20600 वोट मिले। जबकि कांग्रेस की कमलेश सिंह को 2084 मत मिले हैं।
जौनपुर की मल्हनी विधानसभा सीट पर 17वें राउंड में सपा के लकी यादव से 3499 वोटों से आगे चल रहे हैं। धनंजय सिंह को 43113वोट मिले हैं, जबकि सपा के लकी यादव को 46612, बसपा के जयप्रकाश दुबे को 15955 और भाजपा के मनोज सिंह को 18112 वोट मिले हैं। 13वें राउंड में लकी यादव को 35544 और धनंजय सिंह को 33848 मत मिले थे।
बुलंदशहर में 21वें चरण में भी भाजपा प्रत्याशी को बढ़त बरकरार है। 21वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को 66912 वोट मिले हैं, बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को 47899 मत मिले। राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी को 6018 वोट प्राप्त हुए हैं।
उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। 22वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी आरती बाजपेई और उनके समर्थकों ने वोटों की गणना से असंतुष्ट होकर हंगामा किया। मौके पर जब अधिकारी उन्हें समझाने पहुंचे तो उन्होंने कहा वो 5 फीसद वीवीपैट चेकिंग की मांग निर्वाचन आयोग से करेंगीं।
उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। 20वें राउंड में भाजपा के श्रीकांत कटियार को 38605 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी के सुरेश पाल को 17677, कांग्रेस की आरती बाजपेई को 25290, बसपा के महेश पाल को 9700 मत मिले हैं। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी 13315 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस की आरती दूसरे नंबर पर हैं।
बुलंदशहर में 19वें चरण में भी भाजपा प्रत्याशी को बढ़त बरकरार है। 19वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को 59986 वोट मिले हैं, बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को 43612 मत मिले। राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी को 5856 वोट प्राप्त हुए हैं।
कानपुर की घाटमपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। 22वें राउंड में भी भाजपा प्रत्याशी की बढ़त बरकरार है। 22वें राउंड में भाजपा के उपेंद्रनाथ पासवान को 38704 वोट प्राप्त हुए हैं। बसपा के कुलदीप संखवार को 24132 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी के इंद्रजीत कोरी को 14671 वोट मिले हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. कृपाशंकर को 20052 वोट मिले हैं। भाजपा के प्रत्याशी अब बीएसपी प्रत्याशी से 14572 वोटों से आगे चल रहे हैं।
बुलंदशहर में 17वें चरण में भी भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बना रखी है। 17वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को 51760 वोट मिले हैं, बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को 41607 मत मिले। राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी को 5438 वोट प्राप्त हुए हैं।
कानपुर की घाटमपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। 16वें राउंड में भी भाजपा प्रत्याशी की बढ़त बरकरार है। 16वें राउंड में भाजपा के उपेंद्रनाथ पासवान को 31329 वोट प्राप्त हुए हैं। बसपा के कुलदीप संखवार को 21837 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी के इंद्रजीत कोरी को 10470 वोट मिले हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. कृपाशंकर को 10226 वोट मिले हैं। भाजपा के प्रत्याशी अब बीएसपी प्रत्याशी से 9492 वोटों से आगे चल रहे हैं।
देवरिया की सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना में 18वें चरण में भी भाजपा ने बढ़त बना रखी है। 18वें चक्र तक की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी कुल 8629 मतों से अपने प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी से आगे चल रहे हैं। डॉक्टर सत्यप्रकाश मणि को इस वक्त कुल 34115 तथा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी को 25486 मत मिले हैं।
टूंडला उपचुनाव की मतगणना में 28वें चरण में भी भाजपा ने बढ़त बनाकर रखी है। 28वें चरण में भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर को 48943 वोट मिले हैं, सपा के महाराज सिंह धनगर को 41236 वोट मिले हैं। भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर 7717 वोट से आगे चल रहे हैं।
देवरिया की सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना में 17वें चरण में भी भाजपा ने बढ़त बना रखी है। 17वें चक्र तक की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी कुल 8265 मतों से अपने प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी से आगे चल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को कुल 32088 तथा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को 23823 मत मिले हैं।
उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। 19वें राउंड में भाजपा के श्रीकांत कटियार को 36967 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी के सुरेश पाल को 17328, कांग्रेस की आरती बाजपेई को 24196, बसपा के महेश पाल को 9272 मत मिले हैं। कांग्रेस की आरती दूसरे नंबर पर हैं।
देवरिया की सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना में 16वें चरण में भी भाजपा ने बढ़त बना रखी है। 16वें चक्र तक की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी कुल 7880 मतों से अपने प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी से आगे चल रहे हैं। डॉक्टर सत्यप्रकाश मणि को इस वक्त कुल 30242 तथा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी को 22362 मत मिले हैं।
अमरोहा की नौगावां सादात विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद मतगणना जारी है। भाजपा प्रत्याशी 4492 मतों आगे हैं। 16वें राउंड में सपा के जावेद आब्दी को 31511 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा की संगीता चौहान को 36003 वोट प्राप्त हुए हैं। बसपा के फुरकान को 20029 वोट मिले। जबकि कांग्रेस की कमलेश सिंह को 2017 मत मिले हैं।
देवरिया की सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना में 15वें चरण में भी भाजपा ने बढ़त बना रखी है। 15वें चक्र तक की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी कुल 7230 मतों से अपने प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी से आगे चल रहे हैं। डॉक्टर सत्यप्रकाश मणि को इस वक्त कुल 25703 तथा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी को 19750 मत मिले हैं।
अमरोहा की नौगावां सादात विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद मतगणना जारी है। भाजपा प्रत्याशी 3433 मतों आगे हैं। 14वें राउंड में सपा के जावेद आब्दी को 27669 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा की संगीता चौहान को 31102 वोट प्राप्त हुए हैं। बसपा के फुरकान को 18652 वोट मिले। जबकि कांग्रेस की कमलेश सिंह को 1773 मत मिले हैं।
उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। 18वें राउंड में भाजपा के श्रीकांत कटियार को 35387 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी के सुरेश पाल को 16935, कांग्रेस की आरती बाजपेई को 22376, बसपा के महेश पाल को 9113 मत मिले हैं। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी 12978 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस की आरती दूसरे नंबर पर हैं।
बुलंदशहर में 16वें चरण में भी भाजपा प्रत्याशी की बढ़त बना रखी है। 16वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को 50648 वोट मिले हैं, बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को 36772 मत मिले। राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी को 5371 वोट प्राप्त हुए हैं।
उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। 17वें राउंड में भाजपा के श्रीकांत कटियार को 33259 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी के सुरेश पाल को 16626, कांग्रेस की आरती बाजपेई को 20281, बसपा के महेश पाल को 9000 मत मिले हैं।इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी 12978 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस की आरती दूसरे नंबर पर हैं।
टूंडला उपचुनाव की मतगणना में 23वें चरण में भाजपा ने बढ़त बनाकर रखी है। 23वें चरण में भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर को 41718 वोट मिले हैं, सपा के महाराज सिंह धनगर को 30089 वोट मिले हैं। बसपा के संजीव चक को 23394 वोट मिले हैं। भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर 11629 वोट से आगे चल रहे हैं।
जौनपुर की मल्हनी विधानसभा सीट पर 13वें राउंड में उलटफेर हुआ है। आगे चल रहे निर्दलीय उम्मीदवार धनंजय सिंह को सपा उम्मीदवार लकी यादव ने पछाड़ दिया है। सपा के लकी यादव से 1696 वोटों से आगे चल रहे हैं। धनंजय सिंह को 33848 वोट मिले हैं, जबकि सपा के लकी यादव को 35544, बसपा के जयप्रकाश दुबे को 11610 और भाजपा के मनोज सिंह को 13506 वोट मिले हैं।
टूंडला उपचुनाव की मतगणना में 21वें चरण में भाजपा आगे चल रही है। 21वें चरण में भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर को 37859 वोट मिले हैं, सपा के महाराज सिंह धनगर को 27263 वोट मिले हैं। बसपा के संजीव चक को 21944 वोट मिले हैं। भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर 10,596 वोट से आगे चल रहे हैं।
बुलंदशहर में 15वें चरण में भी भाजपा प्रत्याशी की बढ़त बरकरार है। 15वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को 49985 वोट मिले हैं, बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को 31582 मत मिले। राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी को 5294 वोट प्राप्त हुए हैं।
अमरोहा की नौगावां सादात विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद मतगणना जारी है। अब सपा के जावेद आब्दी भाजपा प्रत्याशी से पीछे हो गए हैं। भाजपा प्रत्याशी 1692 मतों आगे हो गए हैं। 13वें राउंड में सपा के जावेद आब्दी को 25626 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा की संगीता चौहान को 27488 वोट प्राप्त हुए हैं। बसपा के फुरकान को 17912 वोट मिले। जबकि कांग्रेस की कमलेश सिंह को 1692 मत मिले हैं।
उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी। इस सीट से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। 14वें राउंड में भाजपा के श्रीकांत कटियार को 28942 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी के सुरेश पाल को 15396, कांग्रेस की आरती बाजपेई को 16880, बसपा के महेश पाल को 8161 मत मिले हैं। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी 12062 वोटों से आगे हैं। कांग्रेस की आरती दूसरे नंबर पर हैं।
अमरोहा की नौगावां सादात विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद मतगणना जारी है। सपा के जावेद आब्दी भाजपा प्रत्याशी से पीछे हो गए हैं। भाजपा प्रत्याशी 287 मतों आगे हो गए हैं। 12वें राउंड में सपा के जावेद आब्दी को 24341 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा की संगीता चौहान को 24628 वोट प्राप्त हुए हैं। बसपा के फुरकान को 17174 वोट मिले। जबकि कांग्रेस की कमलेश सिंह को 1603 मत मिले हैं।
कानपुर की घाटमपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। 15वें राउंड में भी भाजपा प्रत्याशी की बढ़त बरकरार है। 15वें राउंड में भाजपा के उपेंद्रनाथ पासवान को 25547 वोट प्राप्त हुए हैं। बसपा के कुलदीप संखवार को 19181 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी के इंद्रजीत कोरी को 10470 वोट मिले हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. कृपाशंकर को 10226 वोट मिले हैं। भाजपा के प्रत्याशी अब बीएसपी प्रत्याशी से 6366 वोटों से आगे चल रहे हैं।
बुलंदशहर में 14वें चरण में भी भाजपा प्रत्याशी की बढ़त बरकरार है। 14वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को 46782 वोट मिले हैं, बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को 29664 मत मिले। राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी को 5206 वोट प्राप्त हुए हैं।
उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी। इस सीट से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। 13वें राउंड में भाजपा के श्रीकांत कटियार को 26339 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी के सुरेश पाल को 14806, कांग्रेस की आरती बाजपेई को 15555, बसपा के महेश पाल को 7785 मत मिले हैं। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी 10784 वोटों से आगे हैं। कांग्रेस की आरती दूसरे नंबर पर हैं।
बुलंदशहर में 13वें चरण में भी भाजपा प्रत्याशी की बढ़त बरकरार है। 13वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को 43005 वोट मिले हैं, बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को 29156 मत मिले। राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी को 5123 वोट प्राप्त हुए हैं।
अमरोहा की नौगावां सादात विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद मतगणना जारी है। नौवें राउंड में सपा प्रत्याशी का अंतर घट गया है। सपा के जावेद आब्दी अब 634 मतों से भाजपा प्रत्याशी से आगे हैं। नौवें राउंड में सपा के जावेद आब्दी को 18757 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा की संगीता चौहान को 18123 वोट प्राप्त हुए हैं। बसपा के फुरकान को 13251 वोट मिले। जबकि कांग्रेस की कमलेश सिंह को 1171 मत मिले हैं।
बुलंदशहर में 12वें चरण में भी भाजपा प्रत्याशी की बढ़त बरकरार है। 12वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को 38482 वोट मिले हैं, बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को 28641 मत मिले। राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी को 4949 वोट प्राप्त हुए हैं।
टूंडला उपचुनाव की मतगणना में 20वें चरण में भाजपा आगे चल रही है। 20वें चरण में भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर को 35886 वोट मिले हैं, सपा के महाराज सिंह धनगर को 25322 वोट मिले हैं। बसपा के संजीव चक को 20971 वोट मिले हैं। भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर 10,564 वोट से आगे चल रहे हैं।
उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी। इस सीट से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। 12वें राउंड में भाजपा के श्रीकांत कटियार को 23294 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी के सुरेश पाल को 12104, कांग्रेस की आरती बाजपेई को 13226, बसपा के महेश पाल को 6028 मत मिले हैं। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी 10068 वोटों से आगे हैं। कांग्रेस की आरती दूसरे नंबर पर हैं।
बुलंदशहर में 11वें चरण में भी भाजपा प्रत्याशी की बढ़त बरकरार है। 11वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को 34792 वोट मिले हैं, बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को 27272 मत मिले। राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी को 4762 वोट प्राप्त हुए हैं।
टूंडला उपचुनाव की मतगणना में 18वें चरण में भाजपा आगे चल रही है। 18वें चरण में भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर को 30933 वोट मिले हैं, सपा के महाराज सिंह धनगर को 23508 वोट मिले हैं। बसपा के संजीव चक को 19356 वोट मिले हैं। भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर 7425 वोट से आगे चल रहे हैं।
बुलंदशहर में दसवें चरण में भी भाजपा प्रत्याशी की बढ़त बरकरार है। दसवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को 32157 वोट मिले हैं, बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को 24982 मत मिले। राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी को 4562 वोट प्राप्त हुए हैं।
अमरोहा की नौगावां सादात विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद मतगणना जारी है। आठवें राउंड में भी सपा प्रत्याशी को बढ़त बरकरार है। आठवें राउंड में सपा के जावेद आब्दी को 17339 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा की संगीता चौहान को 15382 वोट प्राप्त हुए हैं। बसपा के फुरकान को 11447 वोट मिले। जबकि कांग्रेस की कमलेश सिंह को 1062 मत मिले हैं। सपा प्रत्याशी 1,957 मतों से बीजेपी प्रत्याशी से आगे हैं।
बुलंदशहर में नौंवें चरण में भी भाजपा प्रत्याशी की बढ़त बरकरार है। नौवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को 28936 वोट मिले हैं, बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को 22618 मत मिले। राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी को 4454 वोट प्राप्त हुए हैं।
जौनपुर की मल्हनी विधानसभा सीट को लेकर मतगणना जारी है। सातवें राउंड में यहां से निर्दलीय उम्मीदवार धनंजय सिंह काफी अंतर से आगे हो गए हैं। वह सपा के लकी यादव से 1940 वोटों में आगे चल रहे हैं। धनंजय सिंह को 21928 वोट मिले हैं, जबकि सपा के लकी यादव को 13980, बसपा के जयप्रकाश दुबे को 6449 और भाजपा के मनोज सिंह को 7948 वोट मिले हैं।
अमरोहा की नौगावां सादात विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद मतगणना हो रही है। छठवें राउंड में सपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। छठवें राउंड में सपा के जावेद आब्दी को 12563 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा की संगीता चौहान को 10807 वोट प्राप्त हुए हैं। बसपा के फुरकान को 8096 वोट मिले। जबकि कांग्रेस की कमलेश सिंह को 739 मत मिले हैं। सपा प्रत्याशी 1,756 मतों से भाजपा प्रत्याशी से आगे हैं।
बुलंदशहर में सातवें चरण में भी भाजपा प्रत्याशी की बढ़त बरकरार है। सातवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को 22527 वोट मिले हैं, बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को 16698 मत मिले। आरएलडी प्रत्याशी को 3179 वोट प्राप्त हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी कुल 5829 वोट से आगे चल रही हैं।
कानपुर की घाटमपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। आठवें राउंड में भी भाजपा प्रत्याशी की बढ़त बरकरार है। आठवें राउंड में भाजपा के उपेंद्रनाथ पासवान को 12283 वोट प्राप्त हुए हैं। बसपा के कुलदीप संखवार को 10632 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी के इंद्रजीत कोरी को 5380 वोट मिले हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. कृपाशंकर को 5425 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी बीएसपी उम्मीदवार से 1781 वोटों से आगे चल रहे हैं।
उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी। इस सीट से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। 11वें राउंड में भाजपा के श्रीकांत कटियार को 21874 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी के सुरेश पाल को 11483, कांग्रेस की आरती बाजपेई को 10646, बसपा के महेश पाल को 5596 मत मिले हैं। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी 10391 वोटों से आगे हैं।
टूंडला उपचुनाव में 14वें चरण में भाजपा आगे चल रही है। 14वें चरण में भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर को 25033 वोट मिले हैं, सपा के महाराज सिंह धनगर को 20088 वोट मिले हैं। बसपा के संजीव चक को 17022 वोट मिले हैं। भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर 4945 वोट से आगे चल रहे हैं।
उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी। इस सीट से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। आठवें राउंड में भाजपा के श्रीकांत कटियार को 16265 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी के सुरेश पाल को 9419, कांग्रेस की आरती बाजपेई को 6865, बसपा के महेश पाल को 4238 मत मिले हैं।
बुलंदशहर में छठवें चरण में भी भाजपा प्रत्याशी की बढ़त बरकरार है। छठवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को 19971 वोट मिले हैं, बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को 14701 मत मिले। आरएलडी प्रत्याशी को 3004 वोट प्राप्त हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी कुल 5270 वोट से आगे चल रही हैं।
कानपुर की घाटमपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। सातवें राउंड में भी भाजपा प्रत्याशी की बढ़त बरकरार है। सातवें राउंड में भाजपा के उपेंद्रनाथ पासवान को 10792 वोट प्राप्त हुए हैं। बसपा के कुलदीप संखवार को 9311 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी के इंद्रजीत कोरी को 5380 वोट मिले हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. कृपाशंकर को 4545 वोट मिले हैं। बीजेपी का प्रत्याशी बीएसपी प्रत्याशी से 1481 वोटों से आगे चल रहे हैं।
देवरिया की सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की दसवें राउंड की मतगणना में भी भाजपा ने बढ़त बना रखी है। भाजपा प्रत्याशी सत्यप्रकाश मणि सपा प्रत्याशी ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी से आगे चल रहे हैं। दसवें राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी को 18555, सपा के ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को 14141 व बसपा के अभय नाथ त्रिपाठी को 8404 वोट मिले हैं।
टूंडला उपचुनाव में 12वें चरण में भाजपा आगे चल रही है। 12वें चरण में भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर को 21396 वोट मिले हैं, सपा के महाराज सिंह धनगर को 17471 वोट मिले हैं। बसपा के संजीव चक को 14924 वोट मिले हैं। भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर 3925 वोट से आगे चल रहे हैं।
कानपुर की घाटमपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। छठवें राउंड में भी भाजपा प्रत्याशी की बढ़त बरकरार है। छठवें राउंड में भाजपा के उपेंद्रनाथ पासवान को 9016 वोट प्राप्त हुए हैं। बसपा के कुलदीप संखवार को 8360 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी के इंद्रजीत कोरी को 4716 वोट मिले हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. कृपाशंकर को 3744 वोट मिले हैं। बीजेपी का प्रत्याशी बीएसपी प्रत्याशी से 600 वोटों से आगे चल रहे हैं।
बुलंदशहर में पांचवें चरण में भी भाजपा प्रत्याशी की बढ़त बरकरार है। पांचवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को 16499 वोट मिले हैं, बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को 11,805 मत मिले। आरएलडी प्रत्याशी को 2489 वोट प्राप्त हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी कुल 4694 वोट से आगे चल रही हैं।
अमरोहा की नौगावां सादात विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद मतगणना हो रही है। पांचवें राउंड में सपा के जावेद आब्दी को 11374 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा की संगीता चौहान को 8186 वोट प्राप्त हुए हैं। बसपा के फुरकान को 6466 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस की कमलेश सिंह को 640 मत मिले हैं। सपा प्रत्याशी 3188 मतों से बीजेपी प्रत्याशी से आगे हैं।
उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी। इस सीट से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। सातवें राउंड में भाजपा के श्रीकांत कटियार को 14898 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी के सुरेश पाल को 7668, कांग्रेस की आरती बाजपेई को 5883, बसपा के महेश पाल को 3668 मत मिले हैं।
टूंडला उपचुनाव में 11वें चरण में भाजपा आगे चल रही है। 11वें चरण में भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर को 19411 वोट मिले हैं, सपा के महाराज सिंह धनगर को 15484 वोट मिले हैं। बसपा के संजीव चक को 13851 वोट मिले हैं। भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर 3927 वोट से आगे चल रहे हैं।
बुलंदशहर में चौथे चरण में भी भाजपा प्रत्याशी की बढ़त बरकरार है। चौथे चरण में भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को 13788 वोट मिले हैं, बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को 9405 मत मिले। आरएलडी प्रत्याशी को 1916 वोट प्राप्त हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी कुल 4383 वोट से आगे चल रही हैं।
टूंडला उपचुनाव में दसवें चरण में भाजपा आगे चल रही है। दसवें चरण में भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर को 17895 वोट मिले हैं, सपा के महाराज सिंह धनगर को 12607 वोट मिले हैं। बसपा के संजीव चक को 13185 वोट मिले हैं। भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर 4710 वोट से आगे चल रहे हैं।
जौनपुर की मल्हनी विधानसभा सीट को लेकर मतगणना जारी है। तीसरे राउंड में यहां से निर्दलीय उम्मीदवार धनंजय सिंह आगे चल रहे हैं। वह सपा के लकी यादव से 1236 वोटों में आगे हैं। धनंजय सिंह को 7589 वोट मिले हैं, जबकि सपा के लकी यादव को 6353, बसपा के जयप्रकाश दुबे को 3426 और भाजपा के मनोज सिंह को 2905 वोट मिले हैं।
बुलंदशहर में तीसरे चरण में भी भाजपा प्रत्याशी की बढ़त बरकरार है। तीसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को 10365 वोट मिले हैं, बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को 6640 मत मिले। आरएलडी प्रत्याशी को 1590 वोट प्राप्त हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी कुल 3725 वोट से आगे चल रही हैं।
देवरिया की सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की पांचवें राउंड की मतगणना में भी भाजपा ने बढ़त बना रखी है। भाजपा प्रत्याशी सत्यप्रकाश मणि अपने निकटतम उम्मीदवार सपा प्रत्याशी ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी से आगे चल रहे हैं। पांचवें राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी को 9515, सपा को 7631 व बसपा के अभय नाथ त्रिपाठी को 4859 वोट मिले हैं।
टूंडला उपचुनाव में आठवें चरण में भाजपा आगे चल रही है। आठवें चरण में भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर को 14747 वोट मिले हैं, सपा के महाराज सिंह धनगर को 10510 वोट मिले हैं। बसपा के संजीव चक को 10515 वोट मिले हैं। भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर 4232 वोट से आगे चल रहे हैं।
बुलंदशहर में दूसरे चरण में भी भाजपा प्रत्याशी की बढ़त बरकरार है। दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को 6335 वोट मिले हैं, बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को 4517 मत मिले।
कानपुर की घाटमपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। तीसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बना ली है। पहले यहां बहुजन समाज पार्टी के कुलदीप संखवार आगे चल रहे थे। तीसरे राउंड में भाजपा के उपेंद्रनाथ पासवान को 4437 वोट प्राप्त हुए हैं। बसपा के कुलदीप संखवार को 3782 वोट मिले हैं।समाजवादी पार्टी के इंद्रजीत कोरी को 2125 वोट मिले हैं।
बुलंदशहर में पहले चरण में भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बना रखी है। भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को 3211 वोट मिले हैं, बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को 2441 मत मिले।
उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। इस सीट से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। चौथे राउंड में भाजपा के श्रीकांत कटियार को 7786 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी के सुरेश पाल को 4643, कांग्रेस की आरती बाजपेई को 3139, बसपा के महेश पाल को 2094 मत मिले हैं।
टूंडला उपचुनाव की मतगणना में सातवें चरण में भाजपा आगे चल रही है। सातवें चरण में भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर को 12679 वोट मिले हैं, सपा के महाराज सिंह धनगर को 9014 वोट मिले हैं। बसपा के संजीव चक को 8077 वोट मिले हैं। भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर 3665 वोट से आगे चल रहे हैं।
उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। इस सीट से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। तीसरे राउंड में भाजपा के श्रीकांत कटियार को 5599 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी के सुरेश पाल को 3875, कांग्रेस की आरती बाजपेई को 2087, बसपा के महेश पाल को 1623 मत मिले हैं।
कानपुर की घाटमपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। दूसरे राउंड में भी इस सीट से बहुजन समाज पार्टी के कुलदीप संखवार आगे चल रहे हैं। दूसरे राउंड में कुलदीप संखवार को 2861 वोट मिले हैं। भाजपा के उपेंद्रनाथ पासवान को 2247 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी के इंद्रजीत कोरी को 1943 वोट मिले हैं।
जौनपुर की मल्हनी विधानसभा सीट पर पहले राउंड में यहां से निर्दलीय उम्मीदवार धनंजय सिंह आगे चल रहे हैं। वह सपा के लकी यादव से 1151 वोटों में आगे चल रहे हैं। धनंजय सिंह को 2744 वोट मिले हैं, जबकि सपा के लकी यादव को 1593, बसपा के जयप्रकाश दुबे को 1203 और भाजपा के मनोज सिंह को 1223 वोट मिले हैं।
टूंडला उपचुनाव में छठे चरण में भाजपा आगे चल रही है। छठे चरण में भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर को 11055 वोट मिले हैं, सपा के महाराज सिंह धनगर को 8165 वोट मिले हैं। बसपा के संजीव चक को 7317 वोट मिले हैं। भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर 2890 वोट से आगे चल रहे हैं।
अमरोहा की नौगावां सादात विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद मतगणना हो रही है। दूसरे राउंड में सपा के जावेद आब्दी को 6776 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा की संगीता चौहान को 1615 वोट प्राप्त हुए हैं। बसपा के फुरकान को 1520 वोट मिले। जबकि कांग्रेस की कमलेश सिंह को 241 मत मिले हैं।
अमरोहा की नौगावां सादात विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद मतगणना हो रही है। पहले राउंड में सपा के जावेद आब्दी भाजपा की संगीता चौहान से 2616 वोट से आगे। आब्दी को 3185 और भाजपा को 569 मत मिले। बसपा के फुरकान को 482 वोट मिले। जबकि कांग्रेस की कमलेश सिंह को 157 मत मिले हैं।
देवरिया की सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना में चौथे चरण में भी भाजपा ने बढ़त बना रखी है। भाजपा प्रत्याशी सत्यप्रकाश मणि अपने निकटतम उम्मीदवार सपा प्रत्याशी ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी से आगे चल रहे हैं। चौथे राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी को 1881, सपा को 1663 व बसपा के अभय नाथ त्रिपाठी को 940 वोट मिले हैं।
उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। इस सीट से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। दूसरे राउंड में भाजपा के श्रीकांत कटियार को 3809 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी के सुरेश पाल को 2462, कांग्रेस की आरती बाजपेई को 1350, बसपा के महेश पाल को 965 मत मिले हैं।
जौनपुर की मल्हनी विधानसभा सीट पर ईवीएम के वोटों की मतगणना जारी है। यहां से निर्दलीय उम्मीदवार धनंजय सिंह सपा के लकी यादव से 78 वोटों में आगे चल रहे हैं। धनंजय सिंह को 812 वोट मिले हैं, जबकि सपा के लकी यादव को 734, बसपा के जयप्रकाश दुबे को 482 और भाजपा के मनोज सिंह को 271 वोट मिले हैं।
कानपुर की घाटमपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। इस सीट से बहुजन समाज पार्टी के कुलदीप संखवार आगे चल रहे हैं। पहले राउंड में कुलदीप संखवार को 1341 वोट मिले हैं। भाजपा के उपेंद्रनाथ पासवान को 1169 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी के इंद्रजीत कोरी को 950 वोट मिले हैं।
उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। इस सीट से भाजपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। पहले राउंड में भाजपा श्रीकांत कटियार को 2033 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी के सुरेश पाल को 997, कांग्रेस की आरती बाजपेई को 762, बसपा के महेश पाल को 517 मत मिले हैं।
टूंडला उपचुनाव में तीसरे चरण में भाजपा के प्रेमपाल धनगर ने बढ़त बना रखी है। तीसरे चरण में प्रेमपाल सिंह धनगर को 5679 वोट मिले हैं, सपा के महाराज सिंह धनगर को 4610 वोट मिले हैं। बसपा के संजीव चक को 3454 वोट मिले। भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर 1069 वोट से आगे रहे।
टूंडला उपचुनाव में शुरुआती दो चरण की मतगणना पूरी हो गई है। यहां भाजपा के प्रेमपाल धनगर ने बढ़त बना रखी है। समाजवादी पार्टी प्रत्याशी दूसरे और बसपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर हैं।
देवरिया की सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना में दूसरे चरण में भी भाजपा ने बढ़त बना रखी है। भाजपा प्रत्याशी सत्यप्रकाश मणि अपने निकटतम उम्मीदवार सपा प्रत्याशी ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी से आगे चल रहे हैं। दूसरे राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी को 1924, सपा को 1292 व बसपा को 840 वोट मिले हैं।
देवरिया की सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना में प्रथम चक्र का रुझान सामने आ गया है। इसमें भाजपा प्रत्याशी सत्यप्रकाश मणि अपने निकटतम उम्मीदवार सपा प्रत्याशी ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी से 533 मतों से आगे चल रहे हैं। पहले राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी को 1883, सपा को 1350 व बसपा को 1183 वोट मिले हैं।
घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। मतगणना स्थल पर जाने के लिए सभी फोटोग्राफर को रोका गया है, अभी तक अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई है।
घाटमपुर विधानसभा की मतगणना के लिए स्ट्रांग रूम अधिकारियों की मौजूदगी में खोला गया। मतगणना जारी है। कुछ देर में रुझान आएंगे।
एक घंटे में पहले राउंड की गिनती पूरी होने के साथ ही रुझान आने शुरू हो जाएंगे। मल्हनी में कुल 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा से मनोज सिंह, सपा से लकी यादव और निर्दल उम्मीदवार बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह के बीच मुख्य लड़ाई है। इनके अलावा बसपा से जयप्रकाश दुबे, कांग्रेस से राकेश मिश्रा सहित अन्य 11 उम्मीदवार भी हैं।
जौनपुर के मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। चौकियां स्थित नवीन मंडी स्थल परिसर में बने स्ट्रांग रूम का सुबह ठीक आठ बजे प्रेक्षक आर गिरजा की मौजूदगी में ताला खुला। एक-एक कर 21 बूथों की ईवीएम को मतगणना के लिए 21 टेबल पर ले जाया गया। पहले डाक मतों की गिनती कराई जा रही है।
बता दें कि बांगरमऊ विधानसभा सीट साल 1962 से कांग्रेस ने पांच बार, सपा ने तीन बार, बसपा ने दो बार और भाजपा ने एक बार जीती है। जनता दल, जनता पार्टी और भारतीय क्रांति दल जैसी अन्य पार्टियों को भी कई बार सीट जीतने का मौका मिला। फिलहाल इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय है।
यही वजह है कि इस सीट को वापस भाजपा की झोली में लाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने यहां खुद कैंपेन किया। ऐसे में बांगरमऊ विधानसभा सीट का नतीजा किसके पक्ष में जाएगा, इस पर सभी लोग निगाह गड़ाए हुए हैं।
उपचुनाव के दौरान बांगरमऊ सीट पर कुल 52 फीसदी वोट पड़े थे। खास बात यह है कि बांगरमऊ सीट पर 2017 के चुनाव में पहली बार भाजपा के खाते में आयी थी। फिर कुलदीप सिंह सेंगर के दुष्कर्म मामले में फंसने के बाद यहां पर भाजपा की काफी फजीहत भी हुई थी।
उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है। डीएम सहित सभी प्रमुख प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। प्रत्याशियों के एजेंट व चुनाव व्यवस्था देख रहे खास लोग भी मौजूद हैं।
बुलंदशहर: स्ट्रांग रूम की सील वीडियोग्राफी कराते हुए खुलवाई
बुलंदशहर सदर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना के लिए प्रेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी और प्रत्याशियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम की सील वीडियोग्राफी कराते हुए खुलवाई गई। कड़ी सुरक्षा व्यवथा के बीच मतगणना हुई शुरू।
फिरोजाबाद के टुंडला में मंडी समिति में बनाए गए मतगणना स्थल के लिए प्रत्याशी और एजेंटों को जांच के बाद प्रवेश दिया गया।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा की सात सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना पूरी हो चुकी है। इनमें से छह सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों ने तो एक सीट पर सपा उम्मीदवार ने जीत दर्ज की। भाजपा टूंडला, बांगरमऊ, देवारिया, नौगावां सादात, घाटमपुर और बुलंदशहर में जीतने में कामयाब रही वहीं मल्हनी विधानसभा सीट पर सपा के लकी यादव जीतने में कामयाब रहे।