विधानसभा की सात सीटों पर हो रहे उप चुनाव में बृहस्पतिवार तक 68 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है। शुक्रवार को नामांकन का अंतिम दिन है। अब तक अमरोहा की नौगांव सादात सीट पर भाजपा उम्मीदवार संगीता चौहान व कांग्रेस के कमलेश सिंह सहित कुल 11 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।
कानपुर की घाटमपुर सीट पर सपा के इंद्रजीत, भाजपा के उपेंद्र नाथ सहित 8 प्रत्याशियों ने और देवरिया सीट पर भाजपा के सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, सपा के ब्रह्मशंकर त्रिपाठी सहित 14 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। जौनपुर की मल्हनी सीट पर भाजपा के मनोज कुमार व कांग्रेस के राकेश सहित 12, बुलंदशहर में 6, फिरोजाबाद की टूंडला सीट पर 8 और उन्नाव की बांगरमऊ सीट पर 9 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है।