फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अब घर खरीदना होगा आसान, एक क्लिक में जांचें बिल्डर का रिकॉर्ड, खरीदारों को बड़ी राहत

Thu, 07 May 2026 09:15 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाल ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी रेरा दिसंबर में रेरा 2.0 एप लॉन्च करेगा जिससे खरीदारों को बड़ी राहत मिलेगी। इस प्लेटफॉर्म में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। 
विज्ञापन
- फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्लैट खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) जल्द ही रेरा 2.0 नाम से नया एप और डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च करने जा रहा है। इसके जरिए अब कोई भी व्यक्ति घर खरीदने से पहले बिल्डर या रियल एस्टेट कंपनी की पूरी जानकारी एक क्लिक में देख सकेगा।

विज्ञापन


यूपी रेरा के चेयरमैन संजय भूसरेड्डी के मुताबिक, यह ऐप इसी साल दिसंबर तक लॉन्च किया जाएगा। इससे घर खरीदने की प्रक्रिया ज्यादा सुरक्षित और पारदर्शी बनेगी। इस प्लेटफॉर्म में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे शिकायतों का निस्तारण तेजी से होगा और नियम तोड़ने वाले बिल्डरों पर जल्दी कार्रवाई हो सकेगी।

ये भी पढ़ें - एकला चलो रे की नीति से बसपा को हो रहा है चुनावों में नुकसान, 2019 के बाद से लगातार चुनाव हार रही है पार्टी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पूरे देश में छाएगी हाथरस की रबड़ी, जौनपुर का एटम बम; हर जिले के विशेष उत्पाद की लिस्ट जारी; जाने अपने जिले का स्वाद
विज्ञापन


नई सुविधा के तहत खरीदार किसी भी प्रोजेक्ट या कंपनी के बारे में जरूरी जानकारी जैसे कितनी शिकायतें दर्ज हैं, प्रोजेक्ट में देरी का रिकॉर्ड, नियमों का पालन, आर्थिक स्थिति और अनुभव आसानी से जान सकेंगे। इससे घर खरीदने से पहले सही फैसला लेना आसान होगा।

इसके अलावा, प्रोजेक्ट से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे जमीन का मालिकाना हक, मंजूरी, समय सीमा और फंड के इस्तेमाल का विवरण भी उपलब्ध रहेगा। इससे लोगों को बिना बिचौलिये के सही और पक्की जानकारी मिल सकेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें