फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : पांच जून तक नहीं चलेंगी दिल्ली समेत छह राज्यों की बसें

Mon, 17 May 2021 07:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने दिल्ली समेत छह राज्यों की चलने वाली ( इंटर स्टेट) बस सेवा की पाबंदी 5 जून तक बढ़ा दी है। अभी तक यह पाबंदी 20 मई तक थी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने दिल्ली समेत छह राज्यों की चलने वाली ( इंटर स्टेट) बस सेवा की पाबंदी 5 जून तक बढ़ा दी है। अभी तक यह पाबंदी 20 मई तक थी। इस पाबंदी का सबसे ज्यादा झांसी, आगरा, सहारनपुर और मेरठ परिक्षेत्र की बसों के संचालन पर व्यापक असर पड़ा है। इंटर स्टेट बस संचालन पर पाबंदी होने के कारण दिल्ली,बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और उतराखंड की बसों का आवागमन बंद है।

विज्ञापन


लखनऊ से जयपुर, गुरुग्राम, देहरादून, काठगोदाम, ग्वालियर और गया बसों का संचालन ठप है, इससे आवागमन करने वाली यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक संचालन डीवी सिंह ने बताया कि जब तक शासन के द्वारा इंटर स्टेट बस चलाने की पाबंदी नहीं हटाई जाएगी तब तक बसें नहीं चलेगी।

आमदनी में गिरावट
परिवहन निगम की इंटर स्टेट चलने वाली बसों पर रोक लगने के कारण लखनऊ, झांसी, आगरा, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, गोरखपुर और वाराणसी परिक्षेत्र की इनकम में काफी गिरावट आई है। लखनऊ को छोड़कर अन्य परिक्षेत्र की टोटल बेड़े की 30 से 40 फ़ीसदी बसें दूसरे राज्यों की सवारियों को ढो रही थी। जिसके कारण परिवहन निगम की बहुत अच्छी आमदनी हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें