फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार, अब पर्यटन मोड में है सरकार : अखिलेश 

Mon, 17 May 2021 07:15 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अखिलेश यादव ने कहा है कि यूपी सरकार पूरी तरह से पर्यटन मोड पर है। कोरोना और ब्लैक फंगस की वजह से रोज मौतें हो रही हैं। ऐसी अनियंत्रित अव्यवस्था में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनपदीय यात्राओं से कौन सा परिणाम आएगा। 
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि पहले दूसरे राज्यों में प्रचार के बहाने निकले तो अब जिलों का दौरा किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह से पर्यटन मोड पर है और अव्यवस्थाएं बरकरार हैं।

विज्ञापन


यादव ने कहा कि कोरोना और ब्लैक फंगस की वजह से रोज मौतें हो रही हैं। अव्यवस्थाएं पूरी तरह हावी है। ऐसी अनियंत्रित अव्यवस्था में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनपदीय यात्राओं से कौन सा परिणाम आएगा। मुख्यमंत्री जहां जाते हैं, अस्पतालों में मरीजों को उनके हाल पर छोड़कर डॉक्टर-अधिकारी उनकी आवभगत में लग जाते हैं। प्रदेश में अभी जो भी स्वास्थ्य सेवाओं का ढांचा है, वह समाजवादी सरकार में निर्मित हुआ था।

भाजपा सरकार ने चार वर्ष में किसी अस्पताल की नींव तक नहीं रखी। सरकार बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराती तो तमाम पीड़ितों को राहत मिलती। खासतौर से गांव में कोरोना या ब्लैक फंगस संक्रमण रोकने की कोई व्यवस्था नहीं है। बड़े पैमाने पर न टेस्टिंग हो रही है और न ही दवाएं है, लेकिन प्रदेश सरकार लगातार पर्यटन मोड पर चल रही है। राज्य में काम बंद, रास्ता बंद।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें