फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 जुलाई को आएगा यूपी का बजट, 28 को होगा पारित

Tue, 04 Jul 2017 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : file photo
विज्ञापन
यूपी विधानसभा के 11 से 28 जुलाई के बीच प्रस्तावित सत्र का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। बजट 11 जुलाई को पेश होगा और 28 जुलाई को पारित कराया जाएगा। इस दौरान सदन की कुल 13 बैठकें होंगी।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष की स्वीकृति के बाद विधानसभा सचिवालय ने 17वीं विधानसभा के दूसरे सत्र का अनंतिम कार्यक्रम जारी कर दिया है। 11 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे वित्तीय वर्ष 2017-18 का बजट प्रस्तुत होगा।

12 जुलाई को विधायी कार्य होगा। 13 जुलाई को आधा दिन विधायी कार्य, आधा दिन असरकारी दिवस होगा और वित्तीय वर्ष 2017-18 के आय व्यय पर साधारण चर्चा प्रारंभ होगी। 15 व 16 जुलाई को शनिवार व रविवार होने के कारण सदन की बैठकें नहीं होंगी।
विज्ञापन


17 व 18 जुलाई को बजट पर साधारण चर्चा जारी रहेगी। 19 व 20 जुलाई को वित्तीय वर्ष 2017-18 के अनुदान की मांगों पर विचार एवं मतदान होगा।
विज्ञापन

इन दिनों में ये होगा काम

- फोटो : amar ujala
21 जुलाई को अनुदान मांगों पर विचार एवं मतदान तथा आधा दिन असरकारी दिवस रहेगा। 22 एवं 23 जुलाई को शनिवार एवं रविवार होने के कारण सदन की बैठकें नहीं होंगी।

24 से 27 जुलाई तक अनुदान मांगों पर विचार एवं मतदान होगा। 28 जुलाई को अनुदान मांगों पर विचार एवं मतदान जारी रहेगा।

उसी दिन तीन बजे उ.प्र. विनियोग विधेयक 2017 (बजट) को पुनर्स्थापित करने तक उस पर विचार एवं मतदान होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें