फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Budget : 37 सौ करोड़ से अधिक की धनराशि पुलिस सुदृढ़ीकरण, इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास और पुलिस सुधारों के लिए दिए गए

Thu, 26 May 2022 01:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

विशेष सुरक्षा बल के लिए 276 करोड़ 66 लाख रुपये, पुलिस इमरजेंसी प्रबन्ध प्रणाली के सुदृढीकरण के लिए 730 करोड़ 88 लाख रुपये, सेफ सिटी योजना के तहत महिलाओं की सुरक्षा के लिए लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज में योजना लागू करने के लिए 523 करोड़ 34 लाख रुपए की धनराशि प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन
यूपी विधानसभा में बजट सत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में 37 सौ करोड़ से अधिक की धनराशि पुलिस सुदृढ़ीकरण, इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास और पुलिस सुधारों के लिए दी गई हैं। बजट में विशेष सुरक्षा बल, पुलिस इमरजेंसी प्रबन्ध प्रणाली के सुदृढीकरण और सिटी योजना के तहत महिलाओं की सुरक्षा पर फोकस किया है।

विज्ञापन


यूपी पुलिस को देश में नंबर एक पुलिस बनाने के लिए जिस प्रकार से कार्य किया जा रहा है, उसमें बजट का महत्वपूर्ण योगदान है। पिछले पांच साल में पुलिस के बजट में करीब दुगुने और पुलिस के आवासीय, गैर-आवासीय भवनों के बजट में चार गुनी वृद्धि हुई है। सरकार ने पुलिस महकमे में सबसे ज्यादा धनराशि आवासीय भवनों के लिए 800 करोड़ और गैर-आवासीय भवनों के लिए 800 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। नवसृजित जिलों में पुलिस के आवासीय और अनावासीय भवनों के लिए 300 करोड़ और पुलिस लाईन निर्माण के लिए भूमि खरीद को 65 करोड़ 70 लाख रुपये की धनराशि प्रस्तावित की गई है।

इसी तरह विशेष सुरक्षा बल के लिए 276 करोड़ 66 लाख रुपये, पुलिस इमरजेंसी प्रबन्ध प्रणाली के सुदृढीकरण के लिए 730 करोड़ 88 लाख रुपये, सेफ सिटी योजना के तहत महिलाओं की सुरक्षा के लिए लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज में योजना लागू करने के लिए 523 करोड़ 34 लाख रुपए की धनराशि प्रस्तावित की गई है। जनपदीय थानों के लिए सुरक्षा उपकरणों और अस्त्र/शस्त्र के लिए 250 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। साथ ही फोरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट लखनऊ का निर्माण कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें