फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Budget : अयोध्या एवं काशी के अलावा चित्रकूट और विंध्याचल के विकास को भी तरजीह

Thu, 26 May 2022 02:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

भगवान राम ने वनवास के दौरान जिस चित्रकूट में सीता एवं लक्ष्मण के साथ सर्वाधिक समय बिताया था उसके विकास के लिए बजट में 3 करोड़ 50 लाख रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित।विन्ध्य धाम तीर्थ विकास परिषद हेतु 03 करोड़ 50 लाख रूपये का प्रस्ताव भी बजट में है।
विज्ञापन
रामलला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थानीय स्तर पर रोजी-रोजगार के लिहाज से संभावनाओं के क्षेत्र पर्यटन के समग्र विकास को बजट में तरजीह दी गई है। साथ ही भगवान श्रीराम की अयोध्या और शिव की काशी का खास ख्याल रखा गया है।

विज्ञापन

हर विधानसभा क्षेत्र में किसी एक पर्यटन स्थल के विकास के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री पर्यटन स्थल योजना के लिए बजट में सर्वाधिक 250 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है। उल्लेखनीय है कि इस योजना का मकसद ही स्थानीय स्तर पर किसी एक पर्यटन स्थल को विकसित करना था। इस योजना के लिए विधायकों से प्रस्ताव मांगे गए थे। पर्यटन के समग्र विकास के साथ ही बजट में अयोध्या और काशी का खास ख्याल रखा गया है।

अयोध्या और काशी में पर्यटन सुविधाओं के विकास एवं सौन्दर्यीकरण के लिए 100-100 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। भगवान राम ने वनवास के दौरान जिस चित्रकूट में सीता एवं लक्ष्मण के साथ सर्वाधिक समय बिताया था उसके विकास के लिए बजट में 3 करोड़ 50 लाख रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित। इसी तरह देश के प्रमुख शक्तिपीठों में शुमार विन्ध्य धाम तीर्थ विकास परिषद हेतु 03 करोड़ 50 लाख रूपये का प्रस्ताव भी बजट में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें