फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Budget 2025: 15 लाख स्मार्ट फोन और 10 लाख टैबलेट बांटेगी सरकार, कौशल विकास में मिलेगी मदद

Fri, 21 Feb 2025 09:28 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

युवाओं में स्मार्ट फोन और टैबलेट के वितरण के लिए योगी सकरार ने बजट में 4000 करोड़ रुपये का इंतजाम किया है। बताया जा रहा है कि इस योजना के जरिए युवाओं को रोजगार मिलने में आसानी होती है, जिससे यह गेमचेंजर साबित हो रही है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार आगामी वित्तीय वर्ष में 15 लाख स्मार्ट फोन और 10 लाख टैबलेट वितरित करेगी। इसके लिए बजट में 4000 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार 49.86 लाख स्मार्ट फोन और टैबलेट का वितरण कर चुकी है। आगामी वित्तीय वर्ष में योजना के तहत टैबलेट और लैपटॉप उपलब्ध कराए जाएंगे।

विज्ञापन


बता दें कि इस योजना का मकसद युवाओं को सशक्त बनाना और उनके कौशल विकास में मदद करना है। योजना के तहत युवाओं को स्मार्ट फोन और टैबलेट दिए जाते हैं। इस योजना की शुरुआत वर्ष 2021 में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में हुई थी, जिसके बाद वर्ष 2023 में इस योजना के तहत आगामी पांच वर्षों तक उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययन कर रहे मेधावी छात्र-छात्राओं को निशुल्क स्मार्ट फोन और टैबलेट वितरित किए जाने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन


इस योजना के जरिए युवाओं को रोजगार मिलने में आसानी होती है, जिससे यह गेमचेंजर साबित हो रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें