फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Budget 2024: वोट बैंक खिसक जाने के डर से नहीं जाते अयोध्या... सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

Sat, 10 Feb 2024 04:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें वोट बैंक की चिंता है इसलिए वो अयोध्या नहीं जाते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बजट पर चर्चा के दौरान सदन में बोल रहे थे।
विज्ञापन
यूपी विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी ने नेता प्रतिपक्ष द्वारा राम के नाम पर राजनीति करने के आरोप पर कहा कि हम राम के नाम पर राजनीति नहीं करते हैं। राम पर हमारी आस्था है। राम के नाम के बिना तो कोई भी कार्य सम्पन्न नहीं होता है। जब अयोध्या में मंदिर नहीं बना था तब भी हम वहां जाते थे और अब भी जाते हैं लेकिन नेता प्रतिपक्ष (अखिलेश यादव) वोट बैंक की राजनीति के चलते अयोध्या नहीं जाते थे। वो डरते हैं कि अयोध्या जाएंगे तो वोट बैंक खिसक जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चित्रकूट, नैमिषारण्य सहित प्रदेश के धार्मिक महत्व वाले स्थानों के विकास के लिए बजट का एलान किया है। 2025 में होने वाला महाकुंभ, कुंभ मेला 2020 से भी अच्छा हो इसके लिए भी प्रदेश सरकार ने बजट में प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि हम जाति और धर्म देखकर काम नहीं करते हैं। यही रामराज्य हैं। मुख्यमंत्री योगी विधानसभा में प्रदेश सरकार द्वारा पांच फरवरी को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पेश किए गए बजट पर बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि यूपी सरकार का इस बार का बजट अब तक का सबसे बड़ा बजट है। बजट का आकार सात लाख 36 हजार करोड़ रुपये है। ये बजट प्रदेश की 25 करोड़ जनता के आकार को देखते हुए उनके जीवनस्तर को उठाने के संकल्प के साथ प्रस्तुत किया गया है। सभी जानते हैं कि आजादी के बाद से 2017 तक यूपी की जीडीपी 12 से 13 लाख करोड़ थी पर मात्र सात वर्षों में आज प्रदेश की अर्थव्यवस्था दोगुनी हो गई है। कोरोना जैसी महामारी का सामना करने के बाद भी यूपी की अर्थव्यवस्था देश में दूसरे स्थान पर आ गई है।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय में वृद्घि हुई है। ऑनलाइन लेन-देन बढ़ा है। प्रदेश में निवेश का माहौल बढ़ा है। यही कारण है कि 19 फरवरी को हम 10 लाख रुपये की निवेश परियोजनाओं का भूमि पूजन करने जा रहे हैं। यही कारण है कि प्रदेश में बेरोजगारी की दर अब दो प्रतिशत आ गई है। उन्होंने पूर्ववर्ती सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारों मे कोई विजन नहीं था इसलिए प्रदेश बीमारू राज्यों की सूची में आता था पर हमने यूपी को अब देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया है। भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था विश्व में तीसरे नंबर पर आ जाएगी।

उन्होंने नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के आरोप कि सरकार हर बार प्रदेश का सबसे बड़ा बजट प्रस्तुत करती है पर उसे खर्च नहीं कर पाती है। इस पर नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने जवाब देते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष दिसंबर 2023 के आंकड़े प्रस्तुत कर रहे थे जबकि बजट तो मार्च 2024 तक का है। अपने भाषण के प्रारंभ में मुख्यमंत्री योगी ने चौधरी चरण सिंह, लाल कृष्ण आडवाणी, कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन और पी वी नरसिंह राव को भारत रत्न दिए जाने का स्वागत किया और उनके योगदान को याद किया।

इस मौके पर उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज भी कसा कि अब उनके साथ आने को कोई तैयार नहीं है क्योंकि लोगों को पता है कि वो धोखा ही देंगे। सीएम योगी रालोद के एनडीए में शामिल होने की तरफ इशारा कर रहे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें