फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 को पेश होगा बजट, 17 जुलाई को मतदान

Wed, 18 Jun 2014 08:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानमंडल सत्र 19 जून से प्रारंभ होकर 18 जुलाई तक चलेगा। 20 जून को वित्तीय वर्ष 2014-15 का बजट पेश किया जाएगा। सत्र के दौरान कुल 21 बैठकें होंगी।
विज्ञापन


विधानसभा सचिव प्रदीप दुबे के मुताबिक 19 जून को अध्यादेश, अधिसूचनाएं और नियम आदि सदन के पटल पर रखे जाएंगे। 23 से 26 जून तक बजट पर सामान्य चर्चा होगी।

27 जून को आय-व्यय की अनुदान मांगों पर विचार एवं मतदान होगा। 30 जून से तीन जुलाई तक बजट की अनुदान मांगों पर विचार और मतदान होगा।

चार जुलाई को आधा दिन असरकारी दिवस रहेगा और आधा दिन विधायी काम होंगे। सात से 10 जुलाई तक फिर बजट पर चर्चा और मतदान होगा। उसी दिन विनियोग विधेयक 2014 सदन में रखे जाएंगे और उन पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


14 से 16 जुलाई तक भी बजट पर बजट की अनुदान मांगों पर चर्चा जारी रहेंगी। 17 जुलाई को बजट की अनुदान मांगों पर चर्चा के बाद मतदान होगा। 18 जुलाई को आधा दिन असरकारी कामों और आधा दिन विधायी कार्यों के लिए रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें