फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mann Ki Baat : प्रदेश में 55 हजार केंद्रों पर मन की बात का प्रसारण आज, PM के 'सेंचुरी शॉट' के लिए भाजपा तैयार

Sun, 30 Apr 2023 05:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

इसके मद्देनजर प्रदेश भाजपा की ओर से इस कार्यक्रम को व्यापक बनाने का कार्यक्रम तैयार किया गया है।
विज्ञापन
मन की बात - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात‘ कार्यक्रम के 100वें एपिसोड का प्रसारण रविवार को होगा। इसके मद्देनजर प्रदेश भाजपा की ओर से इस कार्यक्रम को व्यापक बनाने का कार्यक्रम तैयार किया गया है।

विज्ञापन


पार्टी की ओर से प्रदेश के बूथ स्तर पर लगभग 55 हजार सेंटरों में इसके प्रसारण की व्यवस्था की गई है। साथ ही हर विधानसभा में लगभग 100 से अधिक स्थानों पर इसे बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्थानीय सांसद, विधायक एवं अन्य जन-प्रतिनिधि और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहकर कार्यक्रम की व्यवस्था संभालेंगे। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी मुरादाबाद के बिलारी में और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में मौजूद रहकर कार्यक्रम पर नजर रखेंगे।

साथ ही प्रदेश भर के विभिन्न सामजिक संगठन एवं अन्य संस्थाओं को भी कार्यक्रम से जोड़ने का कार्यक्रम तैयार किया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने बताया कि प्रधानमंत्री की ‘मन की बात‘ कार्यक्रम की संवाद शैली से आम जनता को बेहतर तरीके जोड़ने में सफलता मिली है, वहीं, श्रोताओं के साथ भावनात्मक जुड़ाव बनाने में भी सफल हुए है।
विज्ञापन


यही नहीं, नागरिकों से सीधी बात और प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए मार्गदर्शन के कारण दिनों-दिन मन की बात के श्रोताओं की संख्या बढ़ती जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने संस्कृति, लोक परंपराओं, भाषा, लोगों की कहानियाँ और त्यौहार जो पहले मुख्यधारा में शामिल नहीं थे, उनसे अवगत करवाने के लिए प्रभावी ढंग से इस मंच का उपयोग किया है।

उन्होने सफलतापूर्वक विभिन्न पीढ़ियों के बीच एक पुल बनाया है और उन सभी को एक मंच पर लाने का प्रयास भी किया है। मन की बात के माध्यम से प्रसारित बातचीत और विचारों ने राष्ट्रीय पुनरुत्थान को भी गति दी है। मन की बात कार्यक्रम ने आम लोगों के मनन और चिंतन के दृष्टिकोण को विकसित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें