फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रेल का टिकट ऑनलाइन बुक करने पर मिलेगा तीन प्रतिशत कैशबैक, जानिए कैसे लें इस सुविधा का लाभ

Tue, 30 Dec 2025 11:06 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Rail ticket booking: रेल का टिकट ऑनलाइन बुक करने वालों को रेलवे तीन प्रतिशत कैशबैक देगा। यह छूट 14 जनवरी से शुरू होगी। 

 
विज्ञापन
ऑनालाइन टिकट बुकिंग। डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब सभी डिजिटल माध्यमों से रेल वन एप से टिकट बुक कराने वालों को रेलवे तीन प्रतिशत कैशबैक का फायदा देगा। विशेष छूट 14 जनवरी से शुरू होगी 14 जुलाई तक मिलेगी। अभी तक यह छूट सिर्फ रेलवे के आर वॉलेट के जरिए ही टिकट बुक कराने वालों को दी जा रही है।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे के वरिष्ष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि रेल यात्रियों को डिजिटल माध्यम से टिकट बुकिंग के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रेलवे ने इस सुविधा को और विस्तार दिया है। जिसमें रेल वन एप से सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों से अनारक्षित टिकट बुक करने पर तीन प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। यह छूट आर वॉलेट के अतिरिक्त अन्य सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों पर लागू होगी। यह विशेष प्रोत्साहन योजना दिनांक 14 जनवरी 2026 से 14 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेगी। रेलवे के ऑर वालेट के जरिए दी जा रही छूट पूर्व की तरह ही मिलती रहेगी।

कोहरे से बिगड़ा विमानों का संचालन, कई घंटों हुए लेट

लखनऊ में छाया कोहरा और ठिठुरते लोग।
 कोहरे के कारण मंगलवार को विमान सेवाओं का संचालन प्रभावित रहा। लखनऊ आने जाने वाले कई विमान घंटों देरी का शिकार हुए। इससे यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। मंगलवार को मस्कट से तड़के 3:45 बजे लखनऊ पहुंचने वाली सलाम एयर की उड़ान (ओवी 705) सुबह 10:45 बजे लखनऊ पहुंची। मस्कट जाने वाली सलाम एयर की उड़ान (ओवी 706) सुबह 4:30 की जगह दोपहर 11:25 बजे रवाना हुई। इसी तरह दम्माम से सुबह 5:15 बजे लखनऊ पहुंचने वाली फ्लाइनेस की उड़ान (एक्सवाई 896) करीब पांच घंटे देरी से 10:50 बजे लखनऊ पहुंची।

लखनऊ से सुबह 6:15 बजे दम्माम जाने वाली फ्लाइनेस की उड़ान (एक्सवाई 897) दोपहर 11:30 बजे रवाना हुई। वहीं रियाद से सुबह 9 बजे लखनऊ पहुंचने वाली फ्लाइनेस की उड़ान (एक्सवाई 333) डेढ़ घंटे देरी से 10:30 बजे लखनऊ पहुंची। जबकि लखनऊ से सुबह 10 बजे रियाद के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइनेस की उड़ान (एक्सवाई 334) दोपहर 11:20 बजे उड़ान भर सकी। इसके अलावा शारजाह से सुबह 7:05 बजे लखनऊ पहुंचने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 1424) 7:27 बजे पहुंची। सुबह 9:30 बजे दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान (आईएक्स 2173) शाम 4:30 बजे रवाना हुई।
विज्ञापन

कोहरे से 10 घंटे देरी से गई शताब्दी एक्स्रप्रेस

 कोहरे के कारण मंगलवार को शताब्दी एक्सप्रेस करीब 10 घंटे देरी से दिल्ली के लिए रवाना हुई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा 28 ट्रेनों 10 घंटे तक लेट हुईं। सोमवार को गाड़ी संख्या 12004 शताब्दी एक्सप्रेस दिल्ली से सुबह 06:10 बजे चलकर दोपहर 12:55 बजे लखनऊ पहुंची। वापसी में गाड़ी संख्या 12003 शताब्दी एक्सप्रेस दोपहर 03:30 बजे चलकर रात 10:25 बजे दिल्ली पहुंचती है। मंगलवार को यह ट्रेन छह घंटे की देरी से दिल्ली से चली। लखनऊ आते-आते यह ट्रेन साढ़े आठ घंटे तक लेट हो गई। ट्रेन के इंतजार में यात्री स्टेशनों पर ठंड से परेशान होते रहे। इसके अलावा जो ट्रेनें लेट रहीं उनमें गाड़ी संख्या 20504 राजधानी एक्सप्रेस 1:15 घंटे, 12420 गोमती एक्सप्रेस तीन घंटे, 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस छह घंटे, 12566 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दो घंटे, 02564 बरौनी क्लोन एक्सप्रेस नौ घंटे, 15706 चंपारण एक्सप्रेस चार घंटे, 15558 दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से आईं। इसके अलावा 12419 गोमती एक्सप्रेस सवा पांच घंटे, 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस दो घंटे, 15565 वैशाली एक्सप्रेस दो घंटे, 12371 बिकानेर एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें