फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: योगी कैबिनेट का जल्द होगा विस्तार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम आवास पर की मैराथन बैठक; दिल्ली रवाना

Tue, 30 Dec 2025 11:04 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Yogi Cabinet: योगी कैबिनेट का मंत्रीमंडल विस्तार जल्द हो सकता है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सीएम आवास पर लंबी बैठक की। 
विज्ञापन
यूपी कैबिनेट विस्तार जल्द। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश में भाजपा के नए अध्यक्ष की तैनाती के बाद अब सरकार और संगठन में बदलाव की कवाययद तेज हो गई है। इसी कड़ी में मंगलवार को मुख्यमंत्री की मौजूदगी में उनके आवास पर कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही संगठन में बदलाव पर भी चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक करीब एक सवा घंटे से अधिक देर चली बैठक में प्रस्तावित विस्तार के स्वरूप की रूपरेखा पर चर्चा हुई और लगभग कोर कमेटी की सहमति भी बन गई है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि दिल्ली से हरी झंडी मिलते ही कभी भी विस्तार पर अमल किया जा सकता है। इसके बाद संगठन के पुर्नगठन का काम शुरू होगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पूरे दिन लखनऊ में थे और उनका पूरा समय आरक्षित था। देर शाम को उनके आवास पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के अलावा संघ से क्षेत्र प्रचारक अनिल कुमार व अन्य संघ के पदाधिकारी पहुंचे। सभी लोग करीब सीएम आवास पर सवा घंटे अधिक समय तक रहे।

भूपेंद्र चौधरी बनाए जा सकते हैं मंत्री

भूपेंद्र चौधरी - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों का कहना है कि सीएम की मौजूदगी में हुई बैठक में सबसे अधिक चर्चा मंत्रिमंडल विस्तार पर हुई। भरोसेमंद सूत्रों का कहना है कि निर्वतमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत करीब आधे दर्जन विधायकों को मंत्री बनाए जाने पर गंभीरता से विचार किया गया। जिसमें 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए जातीय समीकरण पर विशेष ध्यान दिए जाने के भी सुझाव दिए गए हैं। इसी फार्मूले पर भाजपा के प्रदेश संगठन का भी पुर्नगठन करने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली रवाना

बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी देर रात दिल्ली रवाना हो गए हैं। वहीं, बुधवार को कोर कमेटी से जुड़े कुछ और नेता भी दिल्ली जा सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि पंकज चौधरी दिल्ली में हाईकमान के सामने कोर कमेटी की बैठक में हुई चर्चा और प्रस्ताव की जानकारी देंगे। इसके बाद मंत्रिमंडल के विस्तार पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें