फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लखनऊ के आशियाना में कार के अंदर मिली फाइनेंस कर्मी की लाश, सड़क किनारे खड़ी थी, दुर्गंध आने पर पता चला

Fri, 07 Aug 2026 01:59 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी कार के अंदर एक वित्तीय क्षेत्र से जुड़े कर्मचारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दुर्गंध आने पर घटना का पता चला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा।
विज्ञापन
लावारिस स्विफ्ट डिजायर कार में एक व्यक्ति का शव मिला - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आशियाना के सालेहनगर चौराहे के पास चार दिन से सड़क किनारे खड़ी लावारिस कार में प्राइवेट कंपनी में लोन का काम करने वाले ज्ञानेंद्र सिंह (35) का शव बृहस्पतिवार देर रात पड़ा मिला। वह तीन अगस्त से घर से निकले थे। शव सड़ चुका था और दुर्गंध आने पर लोगों को घटना का पता चला। फिलहाल परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर आशियाना गजेंद्र कुमार ने बताया कि मूलरूप से रायबरेली के बरहा निवासी ज्ञानेंद्र सिंह करीब डेढ़ माह से बंगला बाजार के देवीखेड़ा में किराए के मकान में रह रहे थे। परिजनों के अनुसार वह तीन अगस्त को कार से ड्यूटी पर जाने की बात कहकर निकले थे। 

इसके बाद वह घर नहीं लौटे। परिजनों का कहना है कि अक्सर ज्ञानेंद्र काम की वजह से दो से तीन दिन तक घर नहीं आते थे। बृहस्पतिवार सुबह तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनके मोबाइल फोन पर कॉल की, पर फोन बंद था। घरवालों ने उनको इधर-उधर तलाशना शुरू किया पर कुछ पता नहीं चल सका।

कार की पिछली सीट पर पड़ा मिला शव

बृहस्पतिवार देर रात लोगों को सालेहनगर चौराहे के पास खड़ी एक कार से तेज दुर्गंध का एहसास हुआ। लोगों ने खबर पुलिस को दी। मौके पर आशियाना पुलिस पहुंची। कार का गेट खुला था और चाबी लगी थी। पुलिस ने जब कार का गेट खोला तो ज्ञानेंद्र सिंह का शव पिछली सीट पर पड़ा था। 

विज्ञापन


शव दो से तीन दिन पुराना होने की वजह से सड़ गया था। कार के अंदर से मिले दस्तावेज की मदद से पुलिस ने ज्ञानेंद्र सिंह की पहचान कर खबर परिजनों को दी। खबर पाकर ज्ञानेंद्र सिंह के घरवाले और पास में ही रह रहे ससुराल वाले भी मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर आशियाना ने बताया कि परिजनों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह पता चल सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देख रही है।

तीन दिन से लावारिस खड़ी की कार, पुलिस थी अनजान

सालेहनगर चौराहे से करीब 200 मीटर की दूरी पर किला और बंगला बाजार पुलिस चौकी है। तीन दिन से ज्ञानेंद्र सिंह की कार लावारिस हालत में सड़क किनारे खड़ी थी और गश्त कर रही पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर बृहस्पतिवार देर रात कार से दुर्गंध न उठती तो शायद कार इस तरह लावारिस खड़ी रहती। घटनास्थल से ज्ञानेंद्र सिंह के घर व ससुराल की दूरी भी एक किलोमीटर के बीच है। ज्ञानेंद्र सिंह के परिवार में पत्नी प्रियंका और तीन वर्षीय बेटी है।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें