फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मैडम, मेरे पति का वेतन नहीं आ रहा, महिला आयोग दिला सकता है क्या, रोज आ रहीं 15-20 कॉलें

Fri, 07 Aug 2026 01:23 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya मनीषा गोस्वामी, अमर उजाला, लखनऊ

सार

महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान कहती हैं कि ये कॉल आयोग के प्रति महिलाओं के विश्वास का प्रतीक हैं। महिलाओं को भरोसा है कि आयोग से कोई न कोई हल या रास्ता मिल जाएगा, समस्या चाहे जैसी हो।
विज्ञापन
महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हेलो मैडम, मेरे पति की सैलरी नहीं आ रही है, घर चलाना मुश्किल हो रहा है। प्लीज आप कंपनी से बात कर वेतन दिलवा दीजिए। मैम, मेरे बैंक में कुछ समस्या आ गई है कहां शिकायत करूं.... महिला आयोग के हेल्पलाइन नंबर पर कुछ ऐसी ही कॉल आ रही हैं। महिलाएं कोई भी समस्या होने पर आयोग को फोन घुमा दे रही हैं।

विज्ञापन


महिला हेल्पलाइन पर तैनात काउंसलर रीता बताती हैं कि रोज 15-20 कॉल आती हैं। इनमें से दो से तीन कॉल ऐसी ही होती हैं, जिनका संबंध आयोग से बिल्कुल भी नहीं होता है। अपने स्तर से इनकी समस्याओं का समाधान किया जाता है। उन्हें संबंधित विभागों का नंबर देकर वहां शिकायत करने की सलाह देते हैं।

ये भी पढ़ें -  'कुछ लोग जीवन भर बच्चे ही बने रहते हैं...', सीएम योगी ने अखिलेश पर कसा तंज, बोले- बबुआ भी यही करते थे
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - योगी पर अखिलेश का हमला, बोले- मुख्यमंत्री जी ने विश्व रिकॉर्ड बनाया; 7000 करोड़ का कॉस्मेटिक फेशियल करवाया


पिछले महीने ही आगरा से एक महिला ने पति का वेतन दिलाने के लिए कॉल किया। कहा कि कंपनी सैलरी नहीं दे रही है, क्या आयोग मदद कर सकता है। इसी तरह 22 जुलाई को सीतापुर से एक महिला ने मातृ वंदना योजना की जानकारी के लिए कॉल किया। 31 जुलाई को सीतापुर से जमीन की समस्या के समाधान के लिए कॉल आई। बैंक से संबंधित जानकारी, साइबर अपराध की शिकायत के लिए जानकारी व अन्य कई तरह की कॉल आती रहती हैं।

आयोग के प्रति भरोसे का प्रतीक हैं ये कॉल
आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान कहती हैं कि ये कॉल आयोग के प्रति महिलाओं के विश्वास का प्रतीक हैं। महिलाओं को भरोसा है कि आयोग से कोई न कोई हल या रास्ता मिल जाएगा, समस्या चाहे जैसी हो। यह हमारे लिए परेशानी की नहीं, बल्कि खुशी की बात है।

केस-1 : बच्चों को राशन नहीं मिल रहा, क्या करें
बस्ती से रामसूरत ने बच्चों को राशन दिलाने के लिए कॉल किया। बताया कि उनके बच्चों को राशन नहीं मिल पा रहा, क्या आयोग कोई मदद कर सकता है। इस पर काउंसलर ने उन्हें राशन न मिलने की वजह पता करने और शिकायत करने की प्रक्रिया के बारे में बताया।
विज्ञापन


केस-2: विधवा पेंशन दिला दीजिए
24 जुलाई को गोरखपुर से एक महिला ने कॉल कर विधवा पेंशन दिलाने की बात कही। पीड़िता ने बताया कि उसे विधवा पेंशन नहीं मिल रही है। इससे जीवन यापन करने में परेशानी हो रही है। हेल्पलाइन की रीता ने उन्हें संबंधित विभाग में शिकायत करने की प्रक्रिया बताई।

केस- 3 : आर्थिक सहायता कहां से मिलेगी
21 जुलाई को आगरा से नर्गिस ने आर्थिक सहायता की जानकारी के लिए आयोग को कॉल किया। उन्होंने पूछा कि जीवन यापन के लिए सरकारी आर्थिक सहायता के लिए क्या करना होता है। कहां से और कैसे सहायता मिलती है। इस पर काउंसलर ने उन्हें पूरी जानकारी देकर समस्या का समाधान किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें