फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के बच्चे भी पढ़ेंगे 'साइकिल' का पाठ

Mon, 09 Feb 2015 02:43 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के स्कूलों में बच्चों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राज्य सरकार को कक्षावार पाठ्यक्रम का प्रारूप भेजा है।
विज्ञापन

प्रारूप हिंदी और अंग्रेजी दोनों में है।

इसके साथ ही सरकार से इसे स्कूली शिक्षा में शामिल किया जाए। इस पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने पाठ्यक्रम के इस प्रारूप को माध्यमिक शिक्षा विभाग को भेजा है जिससे वह इसका अध्ययन कर अगले सत्र से लागू करने पर विचार करे।

सड़क सुरक्षा संबंधी पाठ्यक्रम के जरिये स्टूडेंट्स को बताया जाएगा कि उन्हें सड़क पार करते समय क्या करना चाहिए, मोटर साइकिल चलाते समय उन्हें क्या करना चाहिए व यातायात नियमों का पालन उनके लिए कितना महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


सड़क सुरक्षा के प्रति युवा सचेत नहीं रहते हैं। इसका खामियाजा उन्हें अकसर उठाना पड़ता है। केंद्रीय परिवहन मंत्रालय का मानना है कि स्कूली शिक्षा पाठ्यक्रम में सड़क सुरक्षा का शामिल करने से दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
Trending Videos

कक्षा 6 से शुरू होगा ये कोर्स

इसके लिए कक्षा छह से लेकर इंटर तक के लिए अलग-अलग पाठ तैयार करते हुए राज्य सरकार को भेजा गया है। पाठ्यक्रम के प्रारूप में कहा गया है कि कक्षा छह तक पहुंचते-पहुंचते स्टूडेंट्स साइकिल चलाना सीख लेते हैं। इसलिए उन्हें सड़क पर चलने वाले यातायात के साधनों जैसे, साइकिल, रिक्शा, कार, टेंपो, ट्रैक्टर, बस, ट्रक आदि के बारे में जानकारी होनी चाहिए।

कक्षा 6 : लापरवाही से वाहन न चलाएं, अपना और अपने परिवार का जीवन बचाएं। छात्रों को सड़क को खेल का मैदान न समझने के लिए प्रेरित किया जाए। सड़क सुरक्षा, पर्यावरण और यातायात के साधनों जैसे, साइकिल, स्कूटर, रिक्शा, कार, ट्रक आदि की जानकारी दी जाए।
विज्ञापन

ये सभी जानकारियां मिलेंगी स्कूल में

कक्षा 7 : कक्षा छह में सीखी गई बातों को दोहराना। सड़क दुर्घटना के कारणों की चर्चा करना। सड़क के नियमों और विनियमों की जानकारी देना। सड़क के संकेत चिह्नों, मार्गदर्शकों का ज्ञान, हॉर्न का उपयोग व रेडियो को ऊंचे स्वर पर न बजाना।

कक्षा 8: पिछली कक्षाओं की जानकारी के साथ गाड़ी चलने के लिए गति की जानकारी देना। वाहन चलाते समय पेट्रोल का समुचित उपयोग की जानकारी, गाड़ी में प्राथमिक चिकित्सा का सामान और दुर्घटना के समय पुलिस व एंबुलेंस बुलाने के लिए टेलीफोन नंबरों की जानकारी होना।

कक्षा 9,10,11 व 12 :गाड़ी चलाने के दौरान सावधानी बरतने, शराब पीकर गाड़ी न चलाने, चौराहे पर लालबत्ती का ध्यान रखने, बालिग होने से पहले बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाने और सुड़क सुरक्षा से बचने के उपाय की जानकारी देना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें