फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्डः आप भी चाहते हैं परीक्षा से जुड़ी समस्याओं का समाधान, इन नंबरों पर करें फोन

Wed, 12 Feb 2020 12:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2020 के परीक्षार्थियों की समस्याओं को सुलझाने के लिए हेल्प लाइन शुरू की है। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और विभाग की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने मंगलवार को टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18001805310 व 18001805312 लॉन्च किए।

विज्ञापन


विद्यार्थी इन नंबरों पर सुबह 8 से रात 8 बजे तक विभिन्न विषयों से जुड़ी अपनी जिज्ञासाओं का समाधान पा सकते हैं। डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि हेल्पलाइन नंबर पर विषय विशेषज्ञ परीक्षार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करेंगे। इतिहास, अंग्रेजी, जीव विज्ञान, गणित, हिंदी, नागरिक शास्त्र, संस्कृत, रसायन विज्ञान व भूगोल के विषय विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे।

जिन विषयों के विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं होंगे, उसके लिए स्टूडेंट के फोन नंबर लेकर बाद में विशेषज्ञ से बात कराई जाएगी। टोल फ्री नंबर के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद के अपर सचिव को नोडल अधिकारी नामित किया है। इस अवसर पर निदेशक वीके पांडेय व संयुक्त निदेशक भगवती सिंह मौजूद थे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसलिए पड़ी आवश्यकता

अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने बताया कि यह सामने आया है कि परीक्षार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान समय पर नहीं हो पाता है। इससे परीक्षार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके लिए उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से टोल फ्री नंबर की व्यवस्था शुरू की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें