फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: 12वीं में भी सीतापुर के मेधावियों का डंका, शुभम वर्मा ने 97.80 फीसदी अंकों के साथ किया टॉप

Sat, 20 Apr 2024 03:41 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं में सीतापुर के छात्रों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। प्रदेश की टॉप टेन सूची में सीतापुर के कई बच्चे हैं। 
विज्ञापन
माता-पिता का आर्शीवाद लेता टॉपर शुभम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सीतापुर के मेधावियों का डंका 10वीं के साथ ही 12वीं में भी बजा है। यहां की प्राची निगम ने जहां 10वीं में प्रदेश टॉप किया है, वहीं 12वीं में भी सीतापुर के ही शुभम वर्मा शीर्ष पर हैं। उन्होंने कुल 97.80 फीसदी अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में सीतापुर का मान बढ़ाया है।

विज्ञापन


बात 12वीं की करें तो जिले के राज वर्मा व कशिश मौर्या ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया है। दोनों को 97.60 फीसदी अंक प्राप्त हुआ है। चौथे स्थान पर साधना मौर्या हैं तो पांचवें स्थान पर भी दो मेधावी पलक मौर्या व अनुभव शुक्ला हैं। दोनों ने 97.00 फीसदी अंक हासिल किए हैं। सातवें स्थान पर अर्पिता सिंह व सिवानी वर्मा हैं। दोनों ने 96.60 फीसदी अंक हासिल किए हैं।

आठवें स्थान पर जिले के तीन मेधावी हैं। इनमें सूरज साहू, सूरज वर्मा और अनुभव बैंसवार ने 96.40 फीसदी अंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। नौवें स्थान पर जिले के आयुश कुमार मौर्या, वैभव मिश्रा, अंशू शुक्ला, आफरीन बानो व मोनिका सिंह ने 96.20 फीसदी अंक हासिल किया है। 10वें स्थान पर सूरज मौर्या, राहुल कुमार व एकता वर्मा रहीं। इन्हें 96.00 फीसदी अंक मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें