फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल सर्विसेज में जाना चाहती हैं दूसरी रैंक पाने वाली भाग्यश्री, इन विद्यार्थियों ने भी किया कमाल

Sat, 27 Apr 2019 03:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अपने परिवार के साथ भाग्यश्री उपाध्याय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के शनिवार को घोषित किए गए परिणाम में गोंडा के पंडित राजाराम उपाध्याय इंटर कालेज की छात्रा भाग्यश्री उपाध्याय ने जिले का नाम रोशन कर दिया। इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में भाग्यश्री ने प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया। भाग्यश्री ने 500 पूर्णांक में 476 अंक हासिल किए।

विज्ञापन


जिले के बेलसर ब्लॉक के खड़ौरा गांव निवासी पंडित राजाराम उपाध्याय एडीओ पंचायत थे। सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने इंटर कॉलेज की स्थापना की। भाग्यश्री इसी कॉलेज की छात्रा हैं।
भाग्यश्री ने बताया कि स्कूल में पढ़ाई के साथ ही वह पूरे दिन घर में पढ़ती थीं। जिसमें उनकी मां सुषमा उपाध्याय का बड़ा सहयोग रहता था।

भाग्यश्री ने इंटरमीडिएट में हिंदी, म्यूजिक, भूगोल, होमसाइंस व सिलाई-कढ़ाई विषय लिए थे। भाग्यश्री ने बताया कि मेरा उद्देश्य देश की सेवा करना है। इसलिए अभी से सिविल सर्विसेज की तैयारी करना चाहती हैं।

विज्ञापन

ऋषिराज भार्गव ने प्राप्त की छठी रैंक

ऋषिराज भार्गव
बाराबंकी के ही ऋषिराज भार्गव ने 12वीं में प्रदेश स्तर पर छठी रैंक हासिल की। उन्होंने 500 में 467 अंक प्राप्त किए। वह महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज बाराबंकी के छात्र हैं।

इन विद्यार्थियों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में टॉप 10 में बनाई जगह-

विज्ञापन

अमेठी की शिवांगी पाण्डेय को प्रदेश में 10वां स्थान

शिवांगी पाण्डेय - फोटो : amar ujala
इंटरमीडिएट में अमेठी की शिवांगी पांडेय ने मेरिट लिस्ट में प्रदेश में 10वां स्थान बनाया। शिवांगी ने 500 में से 461 अंक प्राप्त किए। वह अमेठी के जनता इंटर कॉलेज मवाई की छात्रा हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें