बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठकर यूपी बोर्ड के परिणाम को समय पर जारी करने के निर्देश दिए थे। इसके मद्देनजर माना जा रहा है कि बोर्ड ने परिणाम शनिवार को जारी करने का फैसला लिया है।
रोल नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से भी देखा जा सकेगा परिणाम
जो परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने परिणाम की जांच कर सकेंगे। यूपी बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों ने पहले ही बता दिया था कि 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के नतीजे जून में ही घोषित कर दिए जाएंगे।