फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result: रक्षित ने बढ़ाया लखनऊ का मान, यूपी बोर्ड की कक्षा 12 में हासिल की प्रदेश में छठी रैंक

Sat, 20 Apr 2024 03:43 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में लखनऊ के रक्षित तिवारी ने जिले में पहली और राज्य स्तर पर 12वीं रैंक हासिल की है। रक्षित ने 96.8 फीसदी अंक हासिल किए।
विज्ञापन
रक्षित तिवारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड परीक्षा में राजधानी लखनऊ के रक्षित तिवारी ने शहर का नाम रोशन किया है। रक्षित ने कक्षा 12 में प्रदेश में छठी और जनपद में पहली रैंक हासिल की है। विजडम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के छात्र रक्षित तिवारी ने परीक्षा में 96.8 फीसदी अंक हासिल किए हैं।

विज्ञापन


रक्षित के अलावा कक्षा 12 में ही एसकेडी एकेडमी के कौशल और लखनऊ पब्लिक स्कूल की श्वेता प्रजापति ने 96.6  फीसदी अंक हासिल करके प्रदेश में सातवां और जनपद में दूसरा स्थान हासिल किया है। पायनियर मांटेसरी इंटर कॉलेज की कृषिका गुप्ता 96.4 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में आठवें और जनपद में तीसरे स्थान पर हैं।

ये भी पढ़ें - यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित, सीतापुर की प्राची ने हाईस्कूल व शुभम ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में किया टॉप
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी बोर्ड रिजल्ट: 10वीं में छाए सीतापुर के सितारे, प्राची निगम ने किया टॉप, नव्या-स्वाती तीसरे स्थान पर
विज्ञापन


बाल गाइड इंटर कॉलेज की अपराजिता ने 96.2 फीसदी अंक के साथ प्रदेश में  नौवां और जनपद में चौथा स्थान हासिल किया है। नेशनल इंटर कॉलेज की रुबी निषाद, माउंट बेरी के मो. ताहिर, ब्राइट वे इंटर कॉलेज के आर्यन सिंह और महात्मा बी मेमोरियल स्कूल के अंशू कश्यप संयुक्त रूप से प्रदेश में दसवें और जनपद में पांचवे नंबर पर हैं। इन सभी ने एक समान 96 फीसदी अंक हासिल किए हैं।

हाईस्कूल में आस्था बनीं जनपद टॉपर
हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश की मेरिट में राजधानी के किसी मेधावी ने स्थान नहीं बनाया। एसएस भूपति मेमोरियल स्कूल की आस्था मौर्य और श्री दुर्गा मां बाल गोविंद इंटर कॉलेज, अंचलीखेड़ा मोहनलालगंज के आदर्श वर्मा ने संयुक्त रूप से टॉप किया। दोनों के एक समान 96.67 नंबर हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें