फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board UPMSP Result Live Updates: यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित, उत्तीर्ण प्रतिशत 85.33 रहा

Sat, 18 Jun 2022 05:34 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

खास बातें

यूपी बोर्ड की दसवीं (हाईस्कूल) व 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा 2022 का परिणाम शनिवार को घोषित किया जाएगा। परीक्षाफल माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in और एनआईसी की वेबसाइट upresults.nic.in के साथ ही results.amarujala.com पर देखा जा सकेगा। यूपी बोर्ड के नतीजे देखें अमर उजाला डॉट कॉम पर मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां High School Result पर क्लिक करें। मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पाने के लिए  यहां Intermediate Result पर क्लिक करें।
विज्ञापन
योगेश प्रताप सिंह व अभिमन्यु वर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:31 PM, 18-Jun-2022

12वीं की परीक्षा में टॉप 10 में 28 विद्यार्थियों ने अपनी जगह बनाई है:
- 12वीं की परीक्षा में प्रथम स्थान पर फतेहपुर की दिव्यांशी रहीं।
- द्वितीय स्थान पर प्रयागराज की अंशिका यादव और बाराबंकी के योगेश प्रताप सिंह रहे।
- तृतीय स्थान पर फतेहपुर के बालकृष्ण रहे।
- चौथे स्थान पर कानपुर नगर के प्रभाकर पाठक, प्रयागराज की जिया मिश्रा और प्रयागराज की ही आंचल यादव और बाराबंकी के अभिमन्यु वर्मा रहे।
- पांचवे स्थान पर मुरादाबाद के जतिन राय, लखनऊ की स्वाती गोस्वामी और सुल्तानपुर की श्रेया सोनी रही हैं।
- छठे स्थान पर फतेहपुर की मुस्कान तिवारी व प्रिया और सुल्तानपुर की रीशू रहीं।
- प्रदेश में सातवें स्थान पर जालौन की श्रुति गुप्ता रही हैं।
- आठवें स्थान पर प्रतागढ़ के रवि प्रकाश मिश्रा, फतेहपुर के रजनीश कुमार और गोंडा के शुभंकर तिवारी रहे।
- नवें स्थान पर सर्वाधिक छह विद्यार्थी रहे। जिनमें से अलीगढ़ के शोभित वर्मा, रायबरेली की आस्था श्रीवास्तव, बांदा की स्नेहा भारद्वाज, प्रतापगढ़ की आस्था सिंह, फतेहपुर के उत्कर्ष अवस्थी, अंबेडकरनगर के अभिनव द्विवेदी रहे।
-10वें स्थान पर मुरादाबाद के संदीप तिवारी और अंबेडकरनगर की आंचल यादव रहीं।

05:18 PM, 18-Jun-2022
योगेश प्रताप सिंह व अभिमन्यु वर्मा। - फोटो : amar ujala

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में बाराबंकी जिले के तीन मेधावियो ने प्रदेश की टॉप टेन सूची में अपनी जगह बनाई। इसमें योगेश प्रताप सिंह ने जहां 475 अंक पाकर 95%  के साथ टॉप सेकंड पर रहे। वहीं अभिमन्यु वर्मा ने 470 अंक पाकर 94% के साथ चौथे तथा प्रवीन कुमार 467 अंक हासिल कर 93% के साथ छठवें स्थान पर रहे।

04:26 PM, 18-Jun-2022

12वीं की परीक्षा में फतेहपुर की दिव्यांशी ने प्रदेश मे पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 95.40 प्रतिशत अंक हासिल किए। दूसरे स्थान पर प्रयागराज की अंशिका यादव और बाराबंकी के योगेश प्रताप सिंह रहे हैं। तीसरे स्थान पर फतेहपुर के ही बालकृष्ण रहे हैं।

विज्ञापन
04:20 PM, 18-Jun-2022

12वीं की परीक्षा में बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.21 व बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.15 है। खास बात है कि बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत बालकों के मुकाबले 8.94 प्रतिशत अधिक रहा है।

- यूपी बोर्ड परीक्षा में लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर की स्वाति गोस्वामी ने 93.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर स्टेट मेरिट में पांचवा स्थान प्राप्त किया यह इंटर की जिला मेरिट में प्रथम स्थान पर है।

04:11 PM, 18-Jun-2022

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस बार का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.33 रहा।

विज्ञापन
03:26 PM, 18-Jun-2022

10वीं की परीक्षा में 27 विद्यार्थी टॉप 10 में स्थान बनाने में सफल रहे:
- प्रथम स्थान कानपुर नगर के प्रिंस पटेल ने हासिल किया।
- दूसरे स्थान पर संस्कृति ठाकुर और किरन कुशवाहा रहीं।
- तीसरे स्थान पर अनिकेत शर्मा रहे।
- चौथे स्थान पर पलक अवस्थी और आस्था सिंह रहीं।
- पांचवे स्थान पर एकता वर्मा, अथर्व श्रीवास्तव, नैंसी वर्मा और प्रांशी द्विवेदी रहें।
- छठा स्थान शीतल वर्मा ने प्राप्त किया।
- सातवें स्थान पर इषिता वर्मा, कशिश यादव और हर्षिता शर्मा रहीं।
- आठवें स्थान पर अजय प्रताप सिंह, राज यादव, ओमशी सिंह, अंजलि चौहान और आशुतोष कुमार रहे।
- नवें स्थान पर शिवा, अनुप्रिया जैन और रोशनी निषाद रहीं।
- 10 वें स्थान पर अभय पटेल, हर्षिता सिंह, आस्था तिवारी, निष्ठा यादव ओर अंशू यादव रहीं।

03:01 PM, 18-Jun-2022
शिवांश वाजपेयी। - फोटो : amar ujala

एसकेडी अकादमी के शिवांश वाजपेयी ने हाईस्कूल में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

03:00 PM, 18-Jun-2022
युवराज सिंह। - फोटो : amar ujala

लखनऊ पब्लिक कॉलेज के युवराज सिंह ने 10वीं की परीक्षा में 90.03 प्रतिशत अंक हासिल किए।

02:20 PM, 18-Jun-2022

यूपी बोर्ड 2022 की 10वीं की परीक्षा में कानपुर नगर के प्रिंस पटेल पहले स्थान पर रहे। उन्होंने 97.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दूसरे स्थान पर दो छात्राएं संस्कृति ठाकुर और किरन कुशवाहा रही हैं। कन्नौज के अनिकेत शर्मा तीसरे नंबर पर रहे। परीक्षा में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.69 और छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.05 रहा है।

02:11 PM, 18-Jun-2022

10वीं की परीक्षा परिणाम का प्रतिशत 88.18 प्रतिशत रहा है। इस बार के परिणाम में फिर से बालिकाओं ने बाजी मारी है।

02:08 PM, 18-Jun-2022

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं की परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। 12वीं का परीक्षा परिणाम शाम चार बजे घोषित होगा।

01:37 PM, 18-Jun-2022

10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय प्रयागराज में निदेशक सरिता तिवारी और सचिव दिव्यकांत शुक्ला द्वारा अब से कुछ ही देर में घोषित किए जाएंगे।

12:35 PM, 18-Jun-2022

यूपी बोर्ड में इस बार इस साल पहली बार लिखित के बाद प्रयोगात्मक परीक्षा 23 अप्रैल से चार मई के बीच संपन्न कराई गई। इसके बाद सात मई तक उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य चला।

12:14 PM, 18-Jun-2022

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 मार्च से 13 अप्रैल के बीच संपन्न हुईं थीं। दोनों परीक्षाओं के लिए प्रदेश में कुल 8,373 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

11:41 AM, 18-Jun-2022

परीक्षा से जुड़े प्रमुख तथ्य
-
10वीं और 12वीं में कुल 51,92,616 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे।
- हाईस्कूल में कुल 27,81,654 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 25,25007 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 2,56,647 अनुपस्थित रहे।
- इंटरमीडिएट में कुल 24,11035 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 22,50742 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 1,60,293 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
- बोर्ड परीक्षा-2022 में अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए कुल 148 परीक्षार्थी पकड़े गए।

10:20 AM, 18-Jun-2022

परीक्षार्थियों के फोन पर आएगा मैसेज  
परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए यूपी बोर्ड इस बार मोबाइल फोन पर मैसेज भेजकर रिजल्ट की जानकारी देगा। परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के जिन परीक्षार्थियों के मोबाइल फोन नंबर बोर्ड के रिकॉर्ड में हैं, उनके नंबरों पर रिजल्ट का मैसेज भेजने की व्यवस्था की गई है। यह इसलिए हो रहा है, ताकि परीक्षार्थियों को किसी तकनीकी कारण से रिजल्ट देखने में दिक्कत का सामना न करना पड़े।

10:19 AM, 18-Jun-2022

रिजल्ट के साथ मार्क्सशीट की कॉपी भी यूपी बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकेगी। इस बार दोनों परीक्षाओं में कुल 51,92,616 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। इनमें हाईस्कूल में 25,25,007 और इंटरमीडिएट में 22,50,742 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। बाकी परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे थे।

10:13 AM, 18-Jun-2022

यूपी बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकेगी मार्क्सशीट की कॉपी

रिजल्ट के साथ मार्क्सशीट की कॉपी भी यूपी बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकेगी। इस बार दोनों परीक्षाओं में कुल 51,92,616 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। इनमें हाईस्कूल में 25,25,007 और इंटरमीडिएट में 22,50,742 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। बाकी परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे थे।

10:00 AM, 18-Jun-2022

हाईस्कूल का रिजल्ट दोपहर 2 बजे आएगा

अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने बताया कि हाईस्कूल का रिजल्ट दोपहर 2 बजे और इंटरमीडिएट का रिजल्ट शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा। दोनों रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय प्रयागराज में निदेशक सरिता तिवारी और सचिव दिव्यकांत शुक्ला द्वारा घोषित किए जाएंगे। 

09:45 AM, 18-Jun-2022

UP Board UPMSP Result Live Updates: यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित, उत्तीर्ण प्रतिशत 85.33 रहा

यूपी बोर्ड की दसवीं (हाईस्कूल) व 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा 2022 का परिणाम शनिवार को घोषित किया जाएगा। परीक्षाफल माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in और एनआईसी की वेबसाइट upresults.nic.in के साथ ही results.amarujala.com पर देखा जा सकेगा।
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें